Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

आदेश सुन कनी सकपकाईं, समर्थक रोए-चिल्लाए

: धरा रह गया लाव-लश्कर : रुआंसी हुईं तो पति और राजा की पत्नी ने दिलासा दिया :  सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज ओपी सैनी ने जब कनी और शरद को हिरासत में लेने के आदेश दिए तो कनीमोझी आदेश सुनकर सकपका गईं. वे असहाय सी दिखने लगीं. तब उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढांढस बंधाया. कनी के पति अरविन्दन ने तसल्ली दी. सीबीआई स्पेशल कोर्ट में द्रविण मुनेत्र कणगम (द्रमुक उर्फ डीएमके) के संसदीय दल के प्रमुख टीआर बालू भी मौजूद थे.

: धरा रह गया लाव-लश्कर : रुआंसी हुईं तो पति और राजा की पत्नी ने दिलासा दिया :  सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज ओपी सैनी ने जब कनी और शरद को हिरासत में लेने के आदेश दिए तो कनीमोझी आदेश सुनकर सकपका गईं. वे असहाय सी दिखने लगीं. तब उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढांढस बंधाया. कनी के पति अरविन्दन ने तसल्ली दी. सीबीआई स्पेशल कोर्ट में द्रविण मुनेत्र कणगम (द्रमुक उर्फ डीएमके) के संसदीय दल के प्रमुख टीआर बालू भी मौजूद थे.

डीएमके के कई अन्य दिग्गज नेता और सांसद मौजूद थे. पूरा लाव-लश्कर कनी के साथ खड़ा था. पर अदालत के आदेश के बाद सब कुछ धरा रह गया. डीएमके के कई लोग खुद को असहाय पाते हुए चिल्लाने लगे. कुछ लोग कनी के लिए रोने लगे. खुद कनी भी अदालत के आदेश के बाद रुआंसी हो गईं. कनी के उतरे चेहरे और भावुकता से भरी आंखों को देख 2जी घोटाले के एक अन्य आरोपी ए. राजा की पत्नी उनके पास आईं और किसी भी कीमत पर इस वक्त धैर्य रखने की सलाह दी.

बाद में कनी से जब जेल जाने से पहले जरूरी सामान लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत से चश्मा, किताबें व दवाएं दिलाने का अनुरोध किया. बाद में कनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे ऐसे फैसले के लिए तैयार होकर आईं थीं, उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेजे जाने के फैसले से कोई हैरानी नहीं हुई. कनी ने कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर अपना पक्ष रखेंगी और खुद को फंसाए जाने की विरोध करेंगी.

मूल खबर पढ़ें- चैनल के मालिकों कनी-शरद को जेल, अमर सिंह भी जाएंगे जेल

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SANDEEP

    May 20, 2011 at 2:02 pm

    क्या कहने, आज भी ऐसा सम्भव है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...