Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी में प्रमोशन, शोषण के लिए नया पद सृजित

इंडिया टीवी से खबर है कि इंक्रीमेंट मिलने के साल भर बाद अब लोगों को प्रमोशन दिया गया है. हालांकि प्रमोशन में भी जमकर भेदभाव किए जाने का आरोप है. शोषण करने के लिए डिप्टी प्रोड्यूसर जैसा एक नया पद सृजित कर दिया गया है. यह पद एसोसिएट प्रोड्यूसर और प्रोड्यूसर के बीच का है. अभी तक आमतौर पर एसोसिएट प्रोड्यूसर को प्रमोशन देकर प्रोड्यूसर बना दिया जाता है पर इंडिया टीवी ने अपने युवा पत्रकारों का शोषम व प्रमोशन लंबा खींचने के लिए डिप्टी प्रोड्यूसर जैसा पद निकाल दिया है.

इंडिया टीवी से खबर है कि इंक्रीमेंट मिलने के साल भर बाद अब लोगों को प्रमोशन दिया गया है. हालांकि प्रमोशन में भी जमकर भेदभाव किए जाने का आरोप है. शोषण करने के लिए डिप्टी प्रोड्यूसर जैसा एक नया पद सृजित कर दिया गया है. यह पद एसोसिएट प्रोड्यूसर और प्रोड्यूसर के बीच का है. अभी तक आमतौर पर एसोसिएट प्रोड्यूसर को प्रमोशन देकर प्रोड्यूसर बना दिया जाता है पर इंडिया टीवी ने अपने युवा पत्रकारों का शोषम व प्रमोशन लंबा खींचने के लिए डिप्टी प्रोड्यूसर जैसा पद निकाल दिया है.

अब एसोसिएट प्रोड्यूसर को प्रोड्यूसर बनने के लिए कुछ बरस डिप्टी प्रोड्यूसर की एक फर्जी कुर्सी पर बैठकर बिताने होंगे. सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों की नौकरी सात-आठ साल की है, उनमें से कई को सीनियर एडिटर बना दिया गया है और जिन लोगों को ग्यारह साल का एक्सपीरियेंस मीडिया में है, उन्हें डिप्टी प्रोड्यूसर के पद से नवाजा गया है. सेलरी और पद में भारी विषमता है.

सीनियर एडिटर को मार्केट में दूसरे चैनलों में जितना मिल रहा है, उससे आधी रकम इंडिया टीवी के कुछ सीनियर एडिटर्स को थमाया जा रहा है. कहने का आशय ये कि इंडिया टीवी सिर्फ खबरों की ऐसी-तैसी करने के लिए ही नहीं कुख्यात है बल्कि अब अपने इंप्लाइज के शोषण के लिए भी कुख्यात हो रहा है. कहने वाले कहते हैं कि आखिर रजत शर्मा कितना माल बांधकर अपने साथ परलोक ले जाएंगे. कम से कम अपने साथ काम कर रहे लोगों को बेहतर पद पैसा इज्जत मान सम्मान देकर वह सेल्फ सैटिसफेक्शन पा सकते हैं और गर्व से कह सकते हैं कि वे एक पत्रकार होने के कारण अपने यहां के पत्रकारों को सबसे अच्छी स्थिति में रखते हैं.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपरोक्त सूचना में निहित तथ्यों में कोई कमी बेसी नजर आए तो शुद्धिकरण नीचे दिए कमेंट बाक्स या फिर [email protected] पर मेल भेजकर कर-करा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Jasoos

    October 8, 2011 at 8:12 pm

    बिल्कुल सही हैं, कुछ पद पाकर बेहद खुश है तो कुछ बेहद निराश,

  2. sanjay singh

    October 9, 2011 at 2:08 am

    yanha sirf bade bade padwalo ka sosan to kam hota hai bihar ke stringero ko hi dekhlijiye.ek story ka Bihar me 1000Rs milta hai lakin UP ke stringero ko 2000Rs milta hai ye kanha ka nyay hai.jo pichle 3barso se chalta aa raha hai aur ab producero pe giri gaaj.kam se kam aapne staffo ke parti dorangi niti to mat aapnayiye.kisi stringer ki kahani chhanelo me kanha suna jata hai we kis tarah khaber bhejte hai aur paise ka intejar karte hai.aur wo khaber par bhi beuro ki beaurogiri chalti hai.jitna sosan ek lachar bebas tabayif ko hota hai use kanhi jyada sosan en chhanalo me. aaj tak sirf producer aur desk reportero ki tohfa aur mauka milta aa raha hai kabhi kabhar stringero ko dekhiye rajat jee.india tv pe to aapki adalat lagti hai lakin syed ye bhool gaye kya ki Upper me bhi ek adalat lagti hai jiska display nahi dosi ko us saja se gujarna parta hai. JAY Bhole

  3. Virendra sachdev

    October 9, 2011 at 3:11 am

    bilkul sahi kaha. pad aur salary me koi samanata hi nahi hai.

  4. santhosh ps

    October 11, 2011 at 8:37 am

    indiatv news

  5. samir

    October 13, 2011 at 2:47 pm

    bhai production me to usse bhi kahi zyada hua hai 7 saal me Asst. Producer banaya gaya hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...