Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

इलेक्‍ट्रानिक मीडिया में अच्‍छे लोगों की कमी

: मनोज मनु ने की जनसंचार के विद्यार्थियों से बातचीत : बेशक इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनौतियां तो बढ़ी हैं, पर अभी भी इस क्षेत्र में अच्छे लोगों की कमी है। मीडिया के विद्यार्थियों को चाहिए कि वह इस कमी को दूर करें। ये विचार प्रख्यात एंकर एवं सहारा समय-छत्तीसगढ़ -मध्य प्रदेश के चैनल प्रमुख मनोज मनु ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

: मनोज मनु ने की जनसंचार के विद्यार्थियों से बातचीत : बेशक इलेक्ट्रानिक मीडिया में चुनौतियां तो बढ़ी हैं, पर अभी भी इस क्षेत्र में अच्छे लोगों की कमी है। मीडिया के विद्यार्थियों को चाहिए कि वह इस कमी को दूर करें। ये विचार प्रख्यात एंकर एवं सहारा समय-छत्तीसगढ़ -मध्य प्रदेश के चैनल प्रमुख मनोज मनु ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

मनुअपने संक्षिप्त भाषण में श्री मनु ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव बांटे और विद्यार्थियों के प्रश्नों के भी उत्तर दिए। मीडिया की मौजूद स्थिति के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के कार्यक्रमों की रुपरेखा अभी टीआरपी के अनुसार तय हो रही है। लेकिन मीडिया प्रबंधक भी टीआरपी के इस गणित से संतुष्ट नहीं है और चैनल, कार्यक्रम की रेटिंग के अन्य विकल्पों की तलाश की जा रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत में बीएएमसी की छात्रा सोमैया युसुफ ने पुष्प-गुच्छ देकर श्री मनु का स्वागत किया। सहारा समय के ब्यूरो प्रमुख वीरेन्द्र शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। उनका स्वागत बीएएमसी के छात्र सद्दाम हुसैन मंसूरी ने किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी, डॉ.मोनिका वर्मा, सदीप भट्ट एवं प्रकाशन अधिकारी सौरभ मालवीय मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dushyant parashar, bina

    December 3, 2010 at 9:22 am

    Manu sir isi tarah students ka maargdarshan karte rahein……

  2. anoop kumar

    December 3, 2010 at 1:47 pm

    sir maine mass communication ka course kiya hai aur mai is waqt hindustan news paper me as trainee reporter work kar raha hu. mai electronic media me aana chahta hu plz help me. mai aapki umeed par khara utarunga. mujhe aapke msg ka intajar rahega.mob-09451437338

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...