Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

उत्तर प्रदेश के दो भ्रष्‍ट मंत्रियों की छुट्टी

: ये हैं अनंत कुमार सिंह अंतू और बाबू सिंह कुशवाहा : भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनता जा रहा है. दिल्ली में अन्ना हजारे अनशन पर बैठे तो शरद पवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बने मंत्रियों के समूह से इस्तीफा देना पड़ा. आज खबर यूपी से है. हालांकि यूपी में जो हुआ है उसका सीधा संबंध अन्ना हजारे के अनशन से नहीं है लेकिन कहीं न कहीं ये माना जा रहा है कि जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदा हुए आक्रोश को देखते हुए कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री अब भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने लगे हैं.

: ये हैं अनंत कुमार सिंह अंतू और बाबू सिंह कुशवाहा : भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनता जा रहा है. दिल्ली में अन्ना हजारे अनशन पर बैठे तो शरद पवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बने मंत्रियों के समूह से इस्तीफा देना पड़ा. आज खबर यूपी से है. हालांकि यूपी में जो हुआ है उसका सीधा संबंध अन्ना हजारे के अनशन से नहीं है लेकिन कहीं न कहीं ये माना जा रहा है कि जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदा हुए आक्रोश को देखते हुए कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री अब भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने लगे हैं.

मायावती सरकार के दो मंत्रियों को हटा दिया गया है. दोनों के पास स्‍वास्‍थ्‍य से जुडे विभाग थे. राज्‍यपाल ने इनका इस्तीफा स्‍वीकार कर लिया है. ये कार्रवाई मायावती के दक्षिण भारत के दौरे की पूर्व संध्‍या पर हुई. इन विभागों के प्रमुख सचिव प्रदीप शुक्‍ल भी हटाये गये. लखनऊ के सीएमओ एके शुक्‍ल पर भी गिरी है गाज. माया सरकार के सौ भ्रष्‍टाचार के आरोपों पर आज ही पुलिंदा जारी किया था भाजपा ने.

लखनऊ के सीएमओ परिवार कल्‍याण डॉक्‍टर बीपी सिंह की हत्‍या और भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रिमंडल से दो मंत्रियों का इस्‍तीफा ले लिया है. चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनंत कुमार सिंह अंतू और परिवार कल्‍याण विभाग के मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का इस्‍तीफा आज ही मुख्‍यमंत्री ने राज्‍यपाल को भेजा जहां उसे स्‍वीकार कर लिया गया. इसके साथ ही माया सरकार ने प्रदेश में इन विभागों का जिम्‍मा सम्‍भाले प्रमुख सचिव प्रद्रीप शुक्‍ल को भी उनके पद से हटा दिया है. लखनऊ के सीएमओ एके शुक्‍ल भी पद से हटा दिये गये हैं.

लखनऊ के सीएमओ परिवार कल्‍याण डॉक्‍टर बीपी सिंह की हत्‍या के बाद उमडे़ आक्रोश से निपटने के लिए मायावती ने आज अपने दो मंत्रियों से इस्‍तीफा ले लिया. इन मंत्रियों में एक तो मायावती के बेहद करीबी बाबू सिंह कुशवाहा हैं जबकि दूसरे अनंत कुमार सिंह अंतू को प्रदेश विकास परिषद के अध्‍यक्ष सतीश चंद्र मिश्र के करीबी हैं. इन दोनों ही मंत्रियों का नाम इस मंत्रिपरिषद के बनने के बाद से ही लगातार भ्रष्‍टाचार और विवादों से घिरा रहा है. मायावती के दक्षिण भारत के दौरे पर रवाना होने के ठीक पहले लिए गये इस फैसले को प्रदेश के डॉक्‍टरों के सामूहिक इस्‍तीफे देने की धमकी के तहत लिया गया समझा जा रहा है. सरकार के इस फैसले के बावजूद प्रदेश के चिकित्‍साधिकारीगण अपने साथी डॉक्‍टर बीपी सिहं की हत्‍या के खुलासे की कार्रवाई से संतुष्‍ट नहीं दिखायी पड रहे हैं. उनका मानना है कि इस मामले में पूर्वांचल के बाहुबली सांसद और विधायकों की संलिप्‍तता के मामले को दबाया जा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. harsh

    April 7, 2011 at 6:33 pm

    Minsiter’s name is Anant Kumar Mishra not antu singh ..its antu mishra.>plz correct it..@

  2. jalal

    April 7, 2011 at 9:26 pm

    Ab ISMAY ANANT MISHRA KYA KARENGEY JAISA SATISH BHAIYA KEHTEY HAIN WO WAISA HI KARTEY HAIN. NA TO KABHI MANTRI BANEY LAYAK THEY NA HI IMAANDARI SE JEET PAYE PEHLI BAAR BURI TARAH SE HAAREY, SATISH JI KAY KEHNEY PAR BEHEN JEE NAY MANTRI BANA DIYA. DUSRI BAAR BI ELECTION MAIN ZABARDASTI GHUS KAY FARKHABAAD SE JITWAYA GAYA. LADKI BAAZI KAY CHARCHEY AISEY HAIN KI KANPUR KAY KISI BHI SABHYA PARIVAR SE POOCH LIJIYE SITIYAABAAZ KAHEY JAATEY HAIN. LADKA SAAREY NASHEY KARNEY LAG GAYA HAI AUR KUCH DIN PEHLEY DRIVER KO GOLI LAGNEY KA DRAMA KARWA DIYA. D2 GANG KAY SARGANA VIRENDRA DUBEY KI SARI BAKING HAI. BADMASHI MAIN AUR DHANDEY MAIN.
    BABU SINGH KUSHWAH SAHAB NE TO SAARI SIPAHI BHARTI KARWAI THI IS BAAR. CHITRAKOOT SE TEEN TATA 407 MAIN PAISA BHAR KAY GAYA THA. KHABAR KAY VISUALS BHI THEY MERE PAAS. Hamarey channel waley thoda nervous ho gaye they. nahi nahi channel to bada hai bas darr is baat ka tha ki channel jald hi noida transfer ho raha hai.
    chalo badhiya hai…. main kal mantri pad kay liye apna naam bhej raha hoon. koi aur interested ho to pls bata de babu singh kushwah ki jagah manage ho jaayegi. bas 100 gram jalebi khila dena. jai anna hazare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...