Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

एसएमएस भेजने वाले पत्रकार जायेंगे जेल!

: बाराबंकी में डीएम व एसपी ने ली एसएमएस भेजने वाले पत्रकारों की खबर : मोबाइल के द्वारा एसएमएस से खबर भेजने वाले पत्रकारों की खबर बाराबंकी के जिलाधिकारी ने ली। डीआरडीए कक्ष में उन्‍होंने इन पत्रकारों से उनके बायोडाटा सहित छह बिन्दुओं पर उनसे जवाब भी मांगा। जानकारी के अनुसार जनपद में मोबाइल के माध्यम से समाचार भेजने वाले लगभग एक दर्जन पत्रकार सक्रिय है। जिसमे अधिकांश फर्जी श्रेणी में आते है।

: बाराबंकी में डीएम व एसपी ने ली एसएमएस भेजने वाले पत्रकारों की खबर : मोबाइल के द्वारा एसएमएस से खबर भेजने वाले पत्रकारों की खबर बाराबंकी के जिलाधिकारी ने ली। डीआरडीए कक्ष में उन्‍होंने इन पत्रकारों से उनके बायोडाटा सहित छह बिन्दुओं पर उनसे जवाब भी मांगा। जानकारी के अनुसार जनपद में मोबाइल के माध्यम से समाचार भेजने वाले लगभग एक दर्जन पत्रकार सक्रिय है। जिसमे अधिकांश फर्जी श्रेणी में आते है।

जिलाधिकारी विकास गोठलवाल ने जनपद में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं का एसएमएस के माध्‍यम से संदेश भेजने वाले पत्रकारों को  डीआरडीए कार्यालय में बुलाया था। इन पत्रकारों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि अभी अत्‍यन्‍त संवेदनशील समय है। आप लोग किसी भी तरह के ऐसे मैसेज न भेजे जिससे समाज में बुरा संदेश जाये या समाज की एकता बिगड़े। अगर इस तरह से खबरें चलायी गईं तो मैं धारा 33 बी के तहत कार्रवाई करने को मजबूर हो जाऊंगा। उन्होंने इन लोगों से बारी-बारी एक-एक करके छह बिन्दुओं पर जानकारी मांगी और यह भी कहा कि अगर इसका रजिस्ट्रेशन नही है तो एसएमएस भेजने का काम बन्द कर दो।

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह राणा ने यहां तक कहा कि अगर एसएमएस की खबरों से अगर जनपद में कहीं कोई हादसा हुआ तो मैं कड़ी कार्रवाई करूंगा। कुछ एसएमएस भेजने वाले पत्रकारों ने इन अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किया, लेकिन उनको इसमें कामयाबी नही मिली। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में डीएम व एसपी ने सभी पत्रकारों से एक-एक बात की जानकारी भी ली। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी जनपद के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों के इस कड़े रूख से जहां फर्जी पत्रकार सकते में आ गये हैं वहीं पत्रकारों ने राहत की सांस ली। चर्चा यह है कि आगामी 24 सितम्बर को राम जन्मभूमि व बाबरी मस्जिद के फैसले पर होने वाले निर्णय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर इन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों का यह आदेश कितना यह पत्रकार मानते है ये आने वाला समय बतायेगा।

बाराबंकी से डी के मिश्रा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Naqui

    September 24, 2010 at 6:06 pm

    Sultanpur me bhi kuch farzi patrakar ghum rahe hai aisa kuch inke liye bhi hona chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...