Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

तीन पत्रकारों के दुख भरे दिन

: अनुरंजन – रवींद्र शाह को डेंगू : विभूति दुर्घटना में घायल : आप लाख चाहें की चीजें आपके हिसाब से ठीकठाक चलें, लेकिन अक्सर ऐसी अप्रत्याशित घटनाएं, हादसे हो जाते हैं जिससे सोचा-विचारा प्लान फेल हो जाता है और पूरी लड़ाई अस्तित्व बचाने की शुरू हो जाती है. बीमारी और दुर्घटना, दो ऐसे राक्षस हैं जिससे हम पत्रकार आए दिन दो-चार होते रहते हैं.

: अनुरंजन – रवींद्र शाह को डेंगू : विभूति दुर्घटना में घायल : आप लाख चाहें की चीजें आपके हिसाब से ठीकठाक चलें, लेकिन अक्सर ऐसी अप्रत्याशित घटनाएं, हादसे हो जाते हैं जिससे सोचा-विचारा प्लान फेल हो जाता है और पूरी लड़ाई अस्तित्व बचाने की शुरू हो जाती है. बीमारी और दुर्घटना, दो ऐसे राक्षस हैं जिससे हम पत्रकार आए दिन दो-चार होते रहते हैं.

इन दो राक्षसों से तीन पत्रकारों के परेशान होने की सूचना है. सीएनईबी में सीओओ के रूप में ज्वाइन करने के कुछ ही दिनों बाद अनुरंजन झा डेंगू से पीड़ित हो गए. एक मच्छर ने उन पर चुपचाप हमला किया और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. डेंगू जब सवार होता है तो कमजोरी और अवसाद भारी मात्रा में शरीर व मन पर छिड़क जाता है. अनुरंजन इन दिनों स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. अपने घर पर हैं. कमजोरी की स्थिति से उबरने में लगे हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

डेंगू के दूसरे पीड़ित रवींद्र शाह हैं जो आजाद न्यूज में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं. वे हाल-फिलहाल नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो स्पेशियेलिटी हास्पिटल में भर्ती कराए गए हैं. उनका इलाज चल रहा है. तीसरी सूचना बनारस से है कि पीटीआई और इंडिया न्यूज में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे

विभूति नारायण चतुर्वेदी एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए. विभूति ने इंडिया न्यूज, दिल्ली से हाल में ही इस्तीफा दिया. वे इस्तीफे के बाद बनारस स्थित अपने घर गए थे. बनारस की पतली सड़कें, भारी भीड़, बेलगाम ट्रैफिक और शोर-धुएं के बीच विभूति की गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी आकर टकरा गई. सबसे ज्यादा चोट विभूति की गाड़ी को आई है, उससे कम चोट विभूति को है. विभूति भी फिलहाल स्वास्थ लाभ कर रहे हैं. रवींद्र शाह और विभूति के भी हम जल्द नार्मल होने की कामना करते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhanish

    November 23, 2010 at 12:25 pm

    asa koi reporter dikha do jo khush ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...