Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

द फ्रेश ब्रू : कहानी अपने चुने रास्‍तों की

फ्रेशआईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तथा आईआईएम लखनऊ के द्वितीय वर्ष के छात्र अमित हरलालका द्वारा “द फ्रेश ब्रू – क्रोनिकल ऑफ बिजनेस एंड फ्रीडम” नामक पुस्तक लिखी गयी है. एलकेमी पब्लिशर, नयी दिल्ली द्वारा प्रकाशित होने वाली इस पुस्तक में आईआईएम लखनऊ के पच्चीस ऐसे विद्यार्थियों की जीवन गाथा है, जिन्होंने सामान्य जीवन पथ छोड़ कर अपनी मर्जी का कैरियर चुना.

फ्रेशआईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तथा आईआईएम लखनऊ के द्वितीय वर्ष के छात्र अमित हरलालका द्वारा “द फ्रेश ब्रू – क्रोनिकल ऑफ बिजनेस एंड फ्रीडम” नामक पुस्तक लिखी गयी है. एलकेमी पब्लिशर, नयी दिल्ली द्वारा प्रकाशित होने वाली इस पुस्तक में आईआईएम लखनऊ के पच्चीस ऐसे विद्यार्थियों की जीवन गाथा है, जिन्होंने सामान्य जीवन पथ छोड़ कर अपनी मर्जी का कैरियर चुना.

ये वो लोग थे जिनके पास अपना एक अच्छा-ख़ासा कैरियर और सुरक्षित भविष्य था, जिसमे ये लोग चोटी के बैंकों, कंसल्टिंग फर्मों, मार्केटिंग तथा तकनीकी फर्मों में अच्छी सैलेरी पर कार्यरत थे, पर इनके अंदर स्वतंत्र ढंग से अपनी मर्जी के अनुसार कुछ अलग करने की कुलबुलाहट थी, जिसके कारण इन लोगों ने उन रास्तों को ठुकरा कर अपने लिए नए और चुनौतीपूर्ण रास्ते अपना लिए. जाहिर है इन लोगों को इस प्रक्रिया में काफी दिक्कतें भी आयीं और कई स्तरों पर विरोध भी झेलना पड़ा पर इन धुन के पक्के लोगों ने अपने इरादे को हमेशा मजबूत रखा और इस पथ पर चलते हुए सफलताएं पायीं.

इस पुस्तक में इन सभी लोगों के व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल जीवन में हुए अनुभवों को सामने लाया गया है. इन पच्चीस लोगों में विशेष रूप से उल्लेखनीय व्यक्ति हैं आईआईएम लखनऊ के गोल्ड मेडलिस्ट बिमल पटवारी, जिन्होंने श्रेष्ठतम कंसल्टिंग फर्म एएफ फर्गुसन छोड़ कर कैड डिजाइन का काम शुरू किया. सत्यजीत सदानंदन, जो अब फीफा तथा दूसरे विश्व-स्तरीय फुटबाल क्लबों के लिए काम करते हैं. तरुण त्रिपाठी, जिन्होंने यशराज फिल्म्स में काम किया, हम तुम के निर्माण के सक्रिय भूमिका निभाई और अब एक टीवी सीरियल लिख रहे हैं. गायत्री अय्यर, जो अंतर्राष्ट्रीय थियेटर में काम करती हैं और ब्लैक, सलाम नमस्ते समेत बीस फिल्मों में गा चुकी हैं. मैककिन्सकी के पूर्व कंसल्टेंट मयंक शिवम, जो अब ग्रामीण रेडियो तथा कम्युनिटी रेडियो का काम कर रहे हैं. सामजिक सरोकारों वाली फिल्मों के निर्माता नितिन दास, जिन्होंने न्यूयार्क फिल्म एकेडेमी से अध्ययन किया. वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के लिए जेनेवा में काम कर रहे सुधांशु सिरोनवाला. बच्चों के लिए स्कूल चलाने वाले रत्नेश माथुर. छोटे शहरों के लिए मल्टीप्लेक्स के चेन शुरू करने वाले सुमंत भार्गव. मंजुनाथ शंमुगम ट्रस्ट के माध्यम से भ्रष्टाचार से लड़ने वाली अंजलि मुलाटी. कई सारे रेस्तरां शुरू करने वाले गौरव आहूजा. स्पोर्ट्स मिडिया और स्पोर्ट्स मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे आशीष काले तथा दो दशकों से ग्रीटिंग कार्ड के बिजिनेस में काम कर रहे किरीट मोदी शामिल हैं.

ये सारे वे लोग हैं जो सामान्य किस्म के थे पर जिन्होंने अपनी आँखों और दिलो-दिमाग को खुला रख के अपनी इच्छा के अनुरूप काम किये और सफलता अर्जित की. इस पुस्तक का प्राक्कथन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलम द्वारा लिखा गया है. पुस्तक 31 जनवरी 2011 को बुक स्टोरों पर आएगी.

डॉ नूतन ठाकुर

संपादक

पीपल’स फोरम, लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kumar harsh

    December 30, 2010 at 3:59 pm

    badhai. kitab ka besabree se intejar kar raha hun.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...