Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बरखा ने बनवाया राजा को मंत्री!

कनिमोझी ने अपने पिता और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि से कहा था यदि उन्होंने मारन को मंत्री बनने से नहीं रोका तो वे आत्महत्या कर लेंगी। कनिमोझी के बारे में यह जानकारी नीरा राडिया ने सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष तरुण दास को दी थी।

कनिमोझी ने अपने पिता और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि से कहा था यदि उन्होंने मारन को मंत्री बनने से नहीं रोका तो वे आत्महत्या कर लेंगी। कनिमोझी के बारे में यह जानकारी नीरा राडिया ने सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष तरुण दास को दी थी।

कनिमोझी, राजा को मंत्री बनवाना चाहती थी। पत्रिका आउटलुक में जारी हुए राडिया के 800 नए टेप्स में यह खुलासा हुआ है। इनमें से कुछ की ही ट्रांसक्रिप्ट तैयार की जा सकी है। इससे पहले 140 टेप्स जारी हो चुके हैं। सत्ता की दलाली में मुख्य किरदार निभाने वाली नीरा राडिया ने दूसरी यूपीए सरकार के मंत्रिमंडल गठन में मीडिया का मनचाहा उपयोग किया।

राजा की पैरवी

सुनील मित्तल के करीबी तरुण दास को राडिया ने खबर दी कि राजा को मंत्रिमंडल में ले लिया गया है और वे वैसा ही करेंगे, जैसा हम चाहेंगे।

राडिया– .. उन्होंने (मनमोहन सिंह) राजा के लिए इशारा (डीएमके को) कर दिया है।

दास– ..लेकिन वे काफी अलोकप्रिय हैं। नहीं, ऐसा सिर्फ सुनील (सुनील मित्तल) समझते हैं। आप विश्वास करिए, वे (राजा) वैसा ही करेंगे जैसा हम चाहेंगे। राजा ने वादा किया है कि वे सुनील से बात करके सारा मामला सुलझा लेंगे। आप वह सब मुझ पर छोड़ दीजिए।

राडिया ने तरुण दास को कमलनाथ के बारे में बताया कि वे कर्मठ हैं और अपना 15 फीसदी हिस्सा (कमीशन) बना ही लेते हैं। राडिया ने कहा कि रतन टाटा मारन को लेकर चिंतित थे कि कहीं उन्हें टेलीकॉम मंत्री न बना दिया जाए। राजा के आने पर वे खुश हैं।

(तरूण दास : सीआईआई के पूर्व प्रमुख)

जैसा तुमने (राडिया) बताया था वैसा ही लिखा ना

वीर सांघवी की राडिया से बातचीत

अब तक : हिंदुस्तान टाइम्स के सलाहकार वीर सांघवी ने कहा था कि उन्होंने कॉलम को लेकर राडिया से जो बातें कीं, वे सिर्फ सूचना हासिल करने के लिए थीं।

नए टेप्स : सांघवी- जैसा तुमने बताया था वैसा ही लिखा। ताकि संसाधनों (गैस) को लेकर लोगों में एक नजरिया बने।

राडिया – बहुत अच्छा, धन्यवाद वीर।

सांघवी – मैंने ऐसा लिखा कि वह मनमोहन सिंह के लिए अर्जी लगे, न कि अंबानी भाइयों का विवाद।

(अपने सहयोगी को राडिया ने वीर सांघवी के लिए प्रश्न तैयार करने को कहा और बताया कि वीर सांघवी कुछ इंटरव्यू लेना चाहते हैं। इसमें पहला मुकेश अंबानी का होगा और दूसरा रतन टाटा का। इसमें वे वही प्रश्न पूछेंगे, जैसा हम कहेंगे।)

बरखा ने बनवाया राजा को मंत्री

(राडिया की अपने किसी साथी से बातचीत)

अब तक : एनडीटीवी की ग्रुप एडिटर बरखा दत्त ने राडिया को केवल सूत्र बताया था और कहा था कि राजा को मंत्री बनवाने के लिए उन्होंने किसी कांग्रेस नेता से बात नहीं की।

नए टेप्स : राडिया- कांग्रेस ने तो थैंक गॉड बयान दे दिया, बरखा ने ये सब करवा दिया। (राजा को मंत्रिमंडल में लिए जाने की घोषणा पर)

अंजान साथी – हां, वो मैंने देख लिया। आ गया ना मनीष तिवारी का..(कांग्रेस प्रवक्ता के बयान के बाद)।  साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. aditya

    December 13, 2010 at 4:57 pm

    बरखा दत्त तो सुरु से ही मुझे एक चरित्रहीन पत्रकार लगती थी

  2. aarti

    December 14, 2010 at 3:47 am

    कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं के नाम आयेंगे , राडिया का टेप खुलने तो दीजिए . जब राडिया के सभी टेप सामने होंगे तो पता चलेगा की कमलनाथ 15 परसेंट कमीशन बनाते हैं या वो सिर्फ विदेश में अपनी कंपनियां चलाते हैं , सरकारी टूर पे वो छह -सात महीने से ज्यादा तो विदेश में ही रहते हैं , जो इतना कम समय अपने मंत्रालय को देता है ..वो देश में कौन सा काम संभालते हैं …टूर का जरा उनका रिकार्ड निकलवाया जाय…पता चल जायेगा

  3. sikanderhayat

    December 14, 2010 at 4:26 am

    mera dava ha ki hamare vo log jo angrazi ma hi sochte or kam karte ha bhartiye bhasho se bahut dur nikal chuke ha chatan bhagat tak jinke leye premchand se bada ha vo sari dunia ka bhala kar sakte ha india ke leye bi yebahut kuch karege magar jaha tak bharat yani yaha ki 80 % janta ka saval ha usko inse kuch nahi milne vala

  4. madhup

    December 14, 2010 at 10:39 am

    patrkaaron ko NICHODNA chhod ke jo SATTA me baith ke BARBAAD GULISTAN ka rahe hai unke peechhe pado naa bhai..patrkaar to ab kosnaa band karna chaahiye…

  5. लमी

    December 14, 2010 at 4:44 pm

    DIAN WIKILEAKS
    The bhadas4media
    [email protected] पर मेल करें या 09999330099 पर
    बेस्ट performance ऑफ़ the year …..congrtas येस्वंत जी —बेस्ट journalist
    -……………………RADIA दलाल एंड कंपनी……PVT LTD .
    corrupted journalist उर्फ़ दलाल एंड SONS
    प्रभु चावला(aaj tak)=
    प्रणय रॉय(NDTV)=
    बरखा दत्त(NDTV)=
    सांघवी=
    उपेन्द्र राय :सहारा मिडिया के न्यूज़ डाइरेक्टर उपेन्द्र राय

  6. AKASH VATSA

    December 19, 2010 at 9:19 am

    YE SAB PATRAKAAR APNE DAM PER KAM MAAP KE DUM AUR NAAM SE JYADA PATRAKAAR BANE HAI…………RESULT TO YAHI AAYEGA N .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...