Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बड़े अखबार की छोटी सोच ने शशि शेखर को गायब कर दिया

खुद को दुनिया का सबसे बड़ा अखबार बताने वाले दैनिक जागरण की सोच कितनी छोटी है इसका अंदाजा चार मई को दैनिक जागरण के आगरा एडिशन में प्रकाशित एक समाचार से ही लगाया जा सकता है। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भी दैनिक जागरण समूह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान के साथ अपनी प्रतिस्पर्द्धा को अनदेखा नहीं कर पाया।

खुद को दुनिया का सबसे बड़ा अखबार बताने वाले दैनिक जागरण की सोच कितनी छोटी है इसका अंदाजा चार मई को दैनिक जागरण के आगरा एडिशन में प्रकाशित एक समाचार से ही लगाया जा सकता है। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भी दैनिक जागरण समूह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान के साथ अपनी प्रतिस्पर्द्धा को अनदेखा नहीं कर पाया।

असल में इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर भी भाग लेने आए थे। दैनिक जागरण के आगरा एडिशन में चार मई को इस संबंध में पेज नंबर पांच पर एक समाचार मीडिया की

शशि शेखर

दैनिक जागरण के इंटरनेट संस्‍करण में प्रकाशित फोटो

सक्रियता से प्रशासन तंत्र पर अंकुश शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ। समाचार में शशि शेखर का छोटा सा व्क्तव्य तो प्रकाशित हुआ मगर इसके ठीक ऊपर लगी फोटो से शशि शेखर को नदारद कर दिया गया। अखबार में की गई इस कलाकारी में एक गलती छोड़ दी गई।

इंटरनेट पर यदि जागरण के ई-पेपर को देखें तो पेज वाली फोटो में शशि शेखर नहीं हैं मगर फोटो पर क्लिक करके जो लार्ज फोटो निकलता है उसमें शशि शेखर दिखाई देते हैं। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे जैसे मौके पर, जब पूरी दुनिया में प्रेस की स्वतंत्रता कम होने पर चिंता व्यक्त की जा रही है उस समय भी आपसी प्रतिद्वंद्विता और दूसरे के कद को छोटा करके दिखाने पर आखिर क्या हासिल किया जा सकता है।

बहरहाल इसने एक बार फिर सिद्ध किया है कि जागरण की सोच क्या है और वह शशि शेखर के स्तर को इस लायक भी नहीं मानता कि अन्य अतिथियों के साथ उनका फोटो छापा जा सके। इस संबंध में समाचार पढ़ने तथा फोटो देखने के लिए नीचे दिए गए दोनों लिंकों पर क्लिक किया जा सकता है।

http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=35&edition=2011-05-04&pageno=5#id=11171049779298_35_2011-05-04

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. M.Haneef Khan

    May 7, 2011 at 11:27 am

    nam bade darshan chote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...