Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राडिया से रिश्ता रखना महंगा पड़ रहा, उपेंद्र राय के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू!

उपेंद्र राय: खुलने लगी पोल : ईडी ने सीबीआई को लिखा था पिछले साल पत्र : राडिया का काम कराने के लिए ईडी अधिकारी से मांगा था फेवर और बदले में दो करोड़ देने का किया था आफर : ईडी ने उपेंद्र राय के खिलाफ शिकायती पत्र फिर भेजा सीबीआई के पास : उपेंद्र राय ने आरोपों से इनकार किया और इसे विरोधियों की साजिश करार दिया :

उपेंद्र राय: खुलने लगी पोल : ईडी ने सीबीआई को लिखा था पिछले साल पत्र : राडिया का काम कराने के लिए ईडी अधिकारी से मांगा था फेवर और बदले में दो करोड़ देने का किया था आफर : ईडी ने उपेंद्र राय के खिलाफ शिकायती पत्र फिर भेजा सीबीआई के पास : उपेंद्र राय ने आरोपों से इनकार किया और इसे विरोधियों की साजिश करार दिया :

स्टार न्यूज छोड़कर सहारा मीडिया में सबसे बड़े पत्रकार के पद पर नियुक्त होने वाले उपेंद्र राय कुछ ही महीनों बाद नीरा राडिया से बातचीत का टेप लीक होने के कारण चर्चा में आए. राडिया कई जगहों पर बातचीत में उपेंद्र राय एंड कंपनी का जिक्र करती है. राडिया से बातचीत में उपेंद्र राय भी दंडवत की मुद्रा में दिखते हैं. अब नए खुलासे से उपेंद्र राय के साथ-साथ सहारा की भी नींद उड़ी है और माना जा रहा है कि इस खुलासे के बाद उपेंद्र राय को सहारा से जाना पड़ सकता है क्योंकि सहारा इतने विवादित व्यक्ति को देर तक कांटीन्यू नहीं कर सकता. और इस नए खुलासे से यह भी स्पष्ट हो गया है कि उपेंद्र राय दरअसल नीरा राडिया के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे.

वैसे, उपेंद्र राय हर बार यही कहते हैं कि वे किसी स्टोरी के चक्कर में इनसे या उनसे बात कर रहे थे.  चलिए आपको मूल कहानी बताते हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक पत्र लिखकर उस घटना की जांच का अनुरोध किया है जिसमें एक पत्रकार ने ईडी के एक अधिकारी को एक मामले को सलटाने के लिए फेवर मांगा था और बदले में ठीकठाक पैसे देने का वादा किया था. उस पत्रकार ने जिस काम के लिए अनुरोध किया था, वह काम नीरा राडिया की तरफ से था.

पत्रकार का नाम है उपेंद्र राय. पैसे दो करोड़ रुपये तक देने के आफर किए थे. पिछले साल नवंबर में ईडी की तरफ से सीबीआई को यह पत्र लिखा गया और इस पत्र को अति गोपनीय श्रेणी दिया गया. हम आपको यहां यह भी बता देते हैं कि यह पत्र किस अधिकारी ने किस अधिकारी को लिखा था. ईडी के अतिरिक्त निदेशक आरपी उपाध्याय ने अपने निदेशक अरुण माथुर की सहमति से यह पत्र तत्कालीन सीबीआई डायरेक्टर अश्विनी कुमार को भेजा था. पत्र पिछले साल 25 नवंबर को भेजा गया. बताया जाता है कि उपेंद्र राय ने काम होने पर दो करोड़ रुपये देने की बात कही थी. सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र राय ने ईडी अधिकारियों को बताया था कि वे नीरा राडिया को करीब 12 वर्षों से जानते हैं.

सीबीआई को भेजे पत्र में कहा गया है कि उपेंद्र राय के प्रस्ताव को ईडी अफसरों ने ठुकरा दिया और इस मामले को अपने निदेशक अरुण माथुर के पास भेज दिया. तब माथुर की सहमति से उपाध्याय ने सीबीआई को जरूरी कार्रवाई व जांच के लिए इस बारे में पत्र लिखकर भेज दिया. ताजी सूचना है कि कुछ दिनों पहले ईडी अफसरों ने उस शिकायती पत्र को दुबारा वर्तमान सीबीआई निदेशक एपी सिंह के पास भेज दिया. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने उपेंद्र राय के खिलाफ गुपचुप तरीके से जांच शुरू कर दी है.

उधर, उपेंद्र राय ने राडिया की तरफ से किसी काम की सिफारिश ईडी अधिकारी से किए जाने से इनकार किया. उपेंद्र राय का कहना है कि ऐसा कोई मामला उन्हें याद नहीं आता. संभव है वे 2जी स्कैम से संबंधित खबर के लिए कुछ सूचनाओं की बाबत मीटिंग के इच्छुक रहे हों. पर उपेंद्र राय का कहना है कि उन्होंने राडिया की तरफ से किसी से भी आजतक कोई मीटिंग नहीं की. उपेंद्र राय के मुताबिक उनके विरोधी उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं. इस प्रकरण के बाबत जो भी पत्र या दस्तावेज हैं, वे सब झूठे और आधारहीन हैं.

नीरा राडिया – उपेंद्र राय के बीच रिश्ते के जो कुछ टेप व खबरें हैं, उन्हें नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करके सुन पढ सकते हैं-

उपेंद्र राय ने भी की थी नीरा राडिया से बातचीत

उपेंद्र राय और नीरा राडिया के बीच बातचीत का टेप

ये जो उपेंद्र राय का ब्रदर इन ला या कजिन ब्रदर है, प्रदीप राय, वो यही तो काम करता है

दिल्ली हाईकोर्ट के जज विजेंद्र जैन ने 9 करोड़ रुपये रिश्वत लिए थे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. MEDIAMAN

    May 3, 2011 at 7:25 am

    मतलब साफ है कि उपेंद्र राय क्या है और किस तरह का काम करता है। सहारा मैनेजमेंट और सीबीआई को चाहिए कि वो उपेंद्र राय द्वारा बनाई गई सहारा टीम के सभी सदस्यों को गहराई से जांच करे। जब लीडर ऐसा होगा तो जाहिर है कि उनकी कोर टीम के महानुभाव लोग का चरित्र कैसा हो सकता है ? इकॉनामिक्स टाइम्स की खबर का सार ये है कि उपेंद्र राय का बुनियादी चरित्र कैसा है। कायदे से सहारा मैनेजमेंट को उन सभी लोगों की जांच करे जिनको उपेंद्र राय ने महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया। जांच इस बात की भी होनी चाहिए कि राय गैंग के राज में किस चैनल पर बिजनेस से जुड़ी सभी खबर में किसको ब्लैकमेल किया गया। सवाल ये भी उठेगा कि क्या इसीलिए उपेंद्र राय ने सहारा ग्रुप के उन इमानदार लोगों को निशाना बनाकर, उन्हें टारगेट कर पहले तो सहारा से चलता किया ताकि अपने चरित्र के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जा सके। सवाल कई हैं और सहारा के अंदर और बाहर के सभी लोगों को अब बिल्कुल समझ में आ गया है कि वाकई सहारा की मिट्टी किसी ने बढ़िया तरीके से पलीद की तो वो है उपेंद्र राय। दलाल तो कई तरह के होते हैं लेकिन उपेंद्र राय का जबाव नहीं।

  2. sarvesh saxena

    May 3, 2011 at 8:46 am

    upendra rai key baarey me yeh sabh sun kar kisi ko koi hairani honi hi nahi chahiye.koi manr ya na mane lekin aaj ki tarikh me media me dalali me upendra rai sabse upar hai.woh shuru se hi dalal raha hai.uski har story me wo kisi ko fix karta hai ya paisa kha jata hai.chote bade afsar,neta sab uska dalali key liye istemal karte hain.

  3. abhinav kashyap

    May 3, 2011 at 9:00 am

    दो टके की औकात रखने वाले उपेंद्र राय को अब सहारा छोड़ना पड़ेगा। अगर सुब्रत राय सहारा उन्हें एक मिनट भी बर्दाश्त करने के मूड में हैं तो उन पर लानत है। इस किस्म के घटिया इंसान को सहारा में रहने का हक नहीं। सहारा श्री स्वयं इस मामले को देखें पर पहले जरूरी है कि उसे लात मार कर निकालें।
    अभिनव कश्यप
    रायबरेली

  4. Mayank kumar Rai

    May 3, 2011 at 10:37 am

    Upendra Rai se bada Dalal media Industry me koi ho nhi sakta?
    Patrkarita ke nam pr Industry me ye ek kalank ki tarah hai
    es person ne shara ke dalali (Agent ) se kam suru kiya, aaj usi dalali ke bal pr Sahara shree ko pata kar Sahara Media ka malik ban batha aur usko tahas nahas kr diya hai
    Sahara channel se jis din Upendr Rai ko Lat mar kar nikala jayega, us din yha ke staff Holi ki tarah Kushiya manayege
    5 sal tak pahle tak eske pas rhne ka ghar tak nhi tha…/

    aaj apne gao me Korodo Rupye ka Mahal Taiyar krwa diya
    Ye sab Dalai ka hi paisa nhi hai to aur kya..
    eske property ki bhi CBI enquiry honi Chahiye
    jis Jile ne Rahi Massum Raja, Munish Raja, M. A. Ansari, jaise log tatha Ram Bahadur Rai, Acchutanandan Mishra jaise emandarPatrkar Diye es Desh ko use kalnkit krne kam ye upendr rai jaisa launda kr rha hailanat hai es pr Neera Radia jaise ki Dalali krta tha Ptrkar ke vesh me
    esne apne bap (Boss) Sanjiv Srivastav ko nhi choda to ye dusre ka kaise ho sakta hai…………jab ki Sanjiv Srivastav aur Upendr rai me 100 and 0 ka farka hai
    yeh apni jindi me kabhi bhi koi Rastriya Danik Samachar patr me 5 lekh bhi likha hai?
    yeh dusro se to talnet ki bat krta hai….
    esko dalali ke siwa aata kya hai…….

  5. sriniwas pant dehradun

    May 3, 2011 at 12:42 pm

    kam umar me itne bade paidan par pahunchna hi upendar ray g ke dusmano ko nahi khal raha hai jis karan vo galat suchnay prkasit karne me lage hain upendar ray our radya ke bich hui batchit ke tep me sirf yahi pta chalta hai ke ek ptrkar itni badi seet par baithne ke bad bhi important story ko apne suparvision me pura karna chahta hai or khud hi deta ikatha kar rah hai jisse sahara me kam karne wale logo ke liye isse badi bat or kya hogi ki unka boss badi story ke liye khud hi input nikalta hai ………lekin jo log kam time ki itni badi kamyabi ko nahi sahan kar sakte vo log kuchhna kuchh karne me lage rahte hai dont worry upendar g aap lage rahe bhagwan aapke sath hai ………
    srniwas pant dehradun bureau chief news virus

  6. vinod mahajan

    May 3, 2011 at 1:36 pm

    ha ha ha ha ha kya baat hai ?

  7. Md. Afroz

    May 5, 2011 at 6:17 am

    jo log Upendra rai ko karib se nahi jante hai wo jog unki aukat ke bare me bat kare to chot mooh badi bat hogi sayad ye lgo wahi hai jo log sahara me chori karte hue pakde jane par lattiya kar bhga diye gaye hai, to mar khaye hue log to doosre ki aukat dekhte hi hai ha ha ha ……..

  8. pramod kumar

    May 5, 2011 at 4:37 pm

    kjkjkj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...