पत्रिका ग्रुप के डेली न्यूज से रिचिक मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. इन्होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, जयपुर के साथ की है. इन्हें सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. रिचिक एजेंसी डेस्क देखेंगे. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले रिचिक माखनलाल से पास आउट छात्र हैं. इन्होंने करियर की शुरुआत लोकमत टाइम्स औरंगाबाद से की थी. लोकमत को मुंबई में भी अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद डीएलए एएम, आगरा से जुड़ गए. पिछले ढाई साल से ये डेली न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
दैनिक जागरण, सोनीपत से संजय निधि ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. इन्होंने अपनी नई पारी प्रभात खबर, भागलपुर के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले संजय जागरण को जालंधर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे दैनिक भास्कर के साथ पानीपत में भी काम कर चुके हैं.












Anirudh Mahato
February 20, 2011 at 10:22 pm
Prabhat khabar ne nisandeh Jharkhand andolan me bhumika nibhai. andolankarion ki awaz ko sarkar lk pahunchaya. mazdooron ke bich paith banai. tabhi to har ghar ka akhbar bana hai prabhatkhabar. Dainik bhaskar abi naya hai. uchhal kud to karega hi. indipendent bharat me sabhi ko kuch karne ka adhikar hai.
Alok priyadarshi
February 21, 2011 at 5:16 am
Bhadhai Ho richik bhai
desh deepak singh
February 21, 2011 at 6:26 pm
mubarak ho richik bhaiya party kab mil rahi hai are hum gareebo ko lko me bhi kabhi darshan de dijiye kab a rahe hai party deyne