Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

शुक्रिया सुप्रीम कोर्ट, आदिवासी भाइयों का दर्द समझने के लिए : इरा झा

इरा झा की पत्रकारिता में अलग पहचान है। राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता में पहली ‘न्यूज वूमन‘ होने के अलावा उन्होंने रिपोर्टिंग में भी मुकाम बनाए हैं। विषेष रूप से आदिवासी-नक्सल रिपोर्टिंग में। बरसों से वह आदिवासियों की समस्याओं / संस्कृति पर लिख रहीं है। करीब तीस साल से पत्रकारिता में सक्रिय इरा झा नक्सलियों का उनकी मांद में (बस्तर के बीहड़ इलाके से) उनका इंटरव्यू कर लाईं।

इरा झा की पत्रकारिता में अलग पहचान है। राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता में पहली ‘न्यूज वूमन‘ होने के अलावा उन्होंने रिपोर्टिंग में भी मुकाम बनाए हैं। विषेष रूप से आदिवासी-नक्सल रिपोर्टिंग में। बरसों से वह आदिवासियों की समस्याओं / संस्कृति पर लिख रहीं है। करीब तीस साल से पत्रकारिता में सक्रिय इरा झा नक्सलियों का उनकी मांद में (बस्तर के बीहड़ इलाके से) उनका इंटरव्यू कर लाईं।

किसी भी सूचना में बड़ी खबर सूंघ लेना उनका मिजाज है और वह जिंदगी में रोमांच और चुनौती पसंद करती हैं। उनकी यह पसंदगी उनके प्रोफेशन में दिखती है। फिर चाहे वह करियर की शुरुआत में दिल्ली प्रेस के दिनों में लड़कियों के लिए वर्जित समझे जाने वाले दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड से रिपोर्टिंग हो या फिर नक्सल इलाकों से आदिवासियों पर रिपोर्टिंग। खबर सूंघने की ललक ने ही उन्हें उस कथित ‘आदिवासी जनजागरण अभियान’ सलवा जुडूम की असलियत उघाड़ने को उकसाया जिसे 5 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने गैर कानूनी घोषित किया है।


इरा झा

इरा झा


रमन सरकार की मिलीभगत से बस्तर के आदिवासी कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा यह जतला रहे थे कि नक्सलियों से खफा आदिवासी अपनी मर्जी से तीर-कमान लेकर सलवा जुड़ूम में लिए घूम रहे हैं। अजब मंजर था। गांव के गांव खाली हो गए थे और सरकार लापता थी। शब्दों में जो बयां किया जा सकता था वह इरा ने खबर के रूप में दुनिया के सामने पेश किया। इरा की उस आंखों देखी की सच्चाई की सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पुष्टि हुई है। दुनिया ने उनकी रिपोर्ट से ही सलवाजुडूम का सच जाना। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर इरा झा भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहती हैं- ”तीन दशक से पत्रकारिता में काम कर रही हूं पर ऐसा प्रोफेशनल सैटीसफेक्शन पहली बार मिला. ऐसा लगा जैसे पहली बार मेरा  काम सार्थक हुआ. धन्यवाद सुप्रीम कोर्ट मेरे आदिवासी भाइयों का दर्द समझने के लिए.”

पेश है, इरा झा की जून 2005 में हिंदुस्तान अखबार में सलवा जुड़ूम पर छपी कुछ खबरें… पढ़ने में दिक्कत आए तो स्कैन्ड खबर पर क्लिक कर दें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Dhananjay Jha

    July 6, 2011 at 9:38 pm

    great work, i salute you, keep it up, rgds

  2. isha rai

    July 7, 2011 at 4:25 am

    हमने तो सुना है कि मणिमाला को हिंदी पत्रकारिता की पहली न्यूज वूमेन माना जाता है..उनके कई रिपोर्ट की आज भी देश भर में चर्चा होती है। अपनी पीठ खुद ही थपथपाने का अच्छा चलन शुरु किया है भई। आप हिंदी पत्रकारिता के इतिहास को बरगलाने का काम कर रहे हैं। पहले तथ्यो की जांच तो कर लें।

  3. Vikash Chaubey

    July 7, 2011 at 8:10 am

    इरा झा ने जब सलवा जुड़ूम पर लिखना शुरु किया, उससे पहले रुचिर गर्ग, आलोक पुतुल, शुभ्रांशु चौधरी, संजय शेखर उसकी बखिया उधेड़ चुके थे. इरा जी अपनी पीठ दिल्ली में खुद ही थपथपा रही हैं. यह बेशर्म पत्रकारिता का नमूना है.

  4. jai prakash tripathi

    July 8, 2011 at 7:13 am

    मुद्दा कोई भी उठाये आदिवासियो का हित होना चाहिये इन खबरो को जिनहोने उठाया सबका आभार इन सभी के चेहरे पहचान के मोहताज नही है ……………………..

  5. piyush

    July 8, 2011 at 8:15 am

    दो उभरते हुए क्रांतिकारियों का नमूना इस खबर में पेश है. पहली क्रांतिकारी हैं इरा झा जिन्होंने भड़ास जैसे फ्रस्टेट मंच के माध्यम से अपनी पीठ ठोंकी है और दूसरे क्रांतिकारी हैं यशवंत सिंह जो टाइपराइटर पर बैठते ही क्रांतिकारी हो जाते हैं बाकी समय दलाल

  6. GhanshyamKrishana

    July 9, 2011 at 8:19 am

    Just Like an Iron Lady.

  7. Dr. Maher Uddin khan

    July 9, 2011 at 9:43 am

    Ira ji, aaj bkadas par aapko dekha achcha laga .do saptah pahle aap ke mobile par prayas kiya tha. aap ke aalekh pahle bhi padhe the aaj phir dekhe. kuch logon ne aalochna bhi ki hai jo is baat ka saboot hai ki aap ka lekhan logon ko sochne ko majboor karta hai. in ka bura mat maniye.

  8. Anuj Saksena

    July 10, 2011 at 9:19 pm

    News Women vo hoti hai jo News room ki kaman samhale.jis par poore akhbar ka daromdar ho.Ira Jha ne pahli bar Navbharat Times me Jane mane patrakar Superndra Pratap singh yani SP ke samay me news room ki kaman samhani shuru ki the aur fir vo hindustan men News Editor thi.Manimala mahaj reporter thi vo khabren bhejti thi.news room kei incharge yani News Women nahi rahi.vo habar bhej sakti thi unhen chhapne ya na chapne ka nirnay karna unke hath me nahi tha.

  9. Anuj Saksena

    July 10, 2011 at 9:47 pm

    News women aur Reporter me fark samajhiye.Ira Jha desh me pahli mahila thee jinhone news room kee kaman samhali.unke netritva me NavBharat Times jaisa akhbar nikalta tha.Manimala reporter thi vo mahaj khabar bhej sakti thi.ira bad me Hindustan kee New Editor bani.Hindi patrkarita me mahilaon ko hard news saupne ki parampara pahle nahin thi.ek News Editor Sankado reportaro ki khabre dekhta hai.Ira Jha ne Rajendra Mathur aur SP Singh jaise yashasvi sampadko ke sath kam kiya.Sp ke samay me unhone akhbar nikalna shuru kiya tha.[url][/url]

  10. Anuj Saksena

    July 10, 2011 at 9:50 pm

    EK bat aur ye ki Ira Jha behatareen reporter ke taur par jani jati hain unki kai khabron ki desh me khasi charcha hui hai.vo adivasiyo par lekhan ke liye jani jati hai.

  11. k c jha

    July 15, 2011 at 3:18 pm

    great work Ira ji,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...