Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भड़ास4मीडिया बन रहा है ब्लैकमेलिंग का जरिया!

प्रति, संपादक, भड़ास4मीडिया, जनसंदेश के मेरठ संवाददाता सुनील तनेजा का मुख्यमंत्री मायावती को लिखा एक तथाकथित पत्र आपने पिछले दिनों प्रकाशित किया था। अब आपने कानपुर के जनसंदेश संवाददाता अतुल मिश्रा की एक तथाकथित चिट्ठी वेबसाइट पर प्रकाशित की है। सुनील तनेजा के तथाकथित पत्र के जवाब में हमने अपना पक्ष आपके पास भेजा था और उसे आपने छापा भी। हमने आपको बताया था कि हर महीने की पहली तारीख को पूरे स्टाफ को तनख्वाह देने वाला जनसंदेश प्रबंधन किसी का बकाया नहीं रखना चाहता है। लेकिन कुछ लोग इस बकाए में नहीं, बल्कि चैनल के चार-पांच लाख के उपकरणों को हड़पना चाहते हैं। साथ ही उन्हें डर है कि कहीं उनकी वसूली की दुकान बंद न हो जाए।

आपको बताना चाहते हैं कि चाहे सुनील तनेजा हों या अतुल मिश्रा या फिर अमितेश पांडेय, सभी को बार-बार कहा जा रहा है कि वो अपने पास रखा चैनल का आईमैक कम्प्यूटर, कैमरा यूनिट, चैनल आईडी और बाकी चीजें नोएडा मुख्यालय में वापस कर अपनी बकाया धनराशि ले जाएं। लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। चैनल की जो संपत्ति इनके पास है और जिसे ये हड़पना चाहते हैं, उसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए है। आप अपनी वेबसाइट में इनके पत्र प्रकाशित कर रहे हैं, लेकिन इनके साथ हमें जो अनुभव हुआ है, उसके आधार पर हम आपको आगाह करना चाहते हैं कि इन तथाकथित पत्रकारों के वसूली अभियान को आप अनजाने में समर्थन दे रहे हैं। मुख्यालय से लगातार इन्हें बकाया रकम लेने को कहा जा रहा है, लेकिन ये न तो बकाया लेने आ रहे हैं और न ही सामान वापस कर रहे हैं। इनकी इस हरकत को ब्लैकमेलिंग न कहा जाए तो क्या कहा जाए?

हमें ये जानकारी भी है कि जनसंदेश छोड़कर गए कुछ लोगों के साथ ये जुड़े हुए हैं। इससे शक होता है कि सुनील तनेजा, अतुल मिश्रा और अमितेश पांडेय उनके इशारे पर जनसंदेश को बदनाम करना चाहते हैं। भड़ास4मीडिया के माध्यम से हम इन्हें फिर कहना चाहते हैं कि कंपनी का सामान वापस कर अपना बकाया भुगतान ले जाएं। अब भी अगर ये ऐसा नहीं करते तो शोषित कौन होगा? ये तथाकथित पत्रकार या जनसंदेश?

-जनसंदेश प्रवक्ता

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Tarsem chopra kotkapura

    October 3, 2010 at 6:14 pm

    पंजाब सरकार ने पतरकारों को अबी तक कुछ नहीं दिया जन बुज कर फिल्ड मैं काम करने वाले पतरकारों से दोखा किया है स्टाफर तो पहले ही आदरे से मोटी रकम और खर्चे वसूल रहे हैं और फिल्ड मैं काम करने वाले रिपोर्टर जान पर खेल कर न्यूज़ इकठी करते हैं ओन्हे न आदरे कुछ देते हैं और न सरकारे यह जुलम कब तक चलता रहेगा और कब तक सेहते रहेगे उठो और जागो मेरे बाइयो जन आदोलन शुरू करो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...