Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजेश बादल – राजेंद्र तिवारी से सीख सको तो सीखो

: दोनों ने मुश्किल दिनों में हिम्मत नहीं छोड़ा, हार नहीं मानी, क्रिएटिव बने रहे : राजेश बादल राज्यसभा टीवी में वरिष्ठ पद पर पहुंचे तो राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर को देंगे अपनी सेवाएं : इसलिए भी बधाई दें क्योंकि इन दोनों ने बीते महीनों में अपने करियर के सबसे मुश्किल दिन देखें हैं और आज वे फिर से नई पारी शुरू कर चुके हैं. एक ऐसी पारी जिसमें दोनों ने नई ऊंचाई हासिल की है. राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष तरीके से. उन्होंने विनिंग स्टोक्स नामक कंपनी ज्वाइन की है जो अपनी सेवाएं प्रभात खबर समेत कई अखबारों को मुहैया कराती है. यह मीडिया कंसल्टेंसी कंपनी है. इसके संस्थापक विप्लव बनर्जी हैं जो कई अखबारों में काम कर चुके हैं. इस कंपनी के न्यूज पार्ट, कंटेंट पार्ट के सर्वेसर्वा बनाए गए हैं राजेंद्र तिवारी. कंपनी की तरफ से राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर, रांची में जाकर कई मोर्चों पर काम करने लगे हैं. सोच सकते हैं कि जो शख्स हिंदुस्तान, रांची में शीर्ष पद पर रहा हो और वह उसी रांची शहर में प्रभात खबर जैसे अखबार से जुड़ जाए तो इसका जबर्दस्त फायदा प्रभात खबर को मिलेगा. न्यूज रूम ट्रेनिंग से लेकर विरोधी अखबारों से उम्दा कंटेंट देने के गुर राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर के लोगों को सिखाएंगे. तो राजेंद्र तिवारी ने प्रभात खबर ज्वाइन किया है, लेकिन अलग तरीके से, अलग कंपनी के जरिए.

: दोनों ने मुश्किल दिनों में हिम्मत नहीं छोड़ा, हार नहीं मानी, क्रिएटिव बने रहे : राजेश बादल राज्यसभा टीवी में वरिष्ठ पद पर पहुंचे तो राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर को देंगे अपनी सेवाएं : इसलिए भी बधाई दें क्योंकि इन दोनों ने बीते महीनों में अपने करियर के सबसे मुश्किल दिन देखें हैं और आज वे फिर से नई पारी शुरू कर चुके हैं. एक ऐसी पारी जिसमें दोनों ने नई ऊंचाई हासिल की है. राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष तरीके से. उन्होंने विनिंग स्टोक्स नामक कंपनी ज्वाइन की है जो अपनी सेवाएं प्रभात खबर समेत कई अखबारों को मुहैया कराती है. यह मीडिया कंसल्टेंसी कंपनी है. इसके संस्थापक विप्लव बनर्जी हैं जो कई अखबारों में काम कर चुके हैं. इस कंपनी के न्यूज पार्ट, कंटेंट पार्ट के सर्वेसर्वा बनाए गए हैं राजेंद्र तिवारी. कंपनी की तरफ से राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर, रांची में जाकर कई मोर्चों पर काम करने लगे हैं. सोच सकते हैं कि जो शख्स हिंदुस्तान, रांची में शीर्ष पद पर रहा हो और वह उसी रांची शहर में प्रभात खबर जैसे अखबार से जुड़ जाए तो इसका जबर्दस्त फायदा प्रभात खबर को मिलेगा. न्यूज रूम ट्रेनिंग से लेकर विरोधी अखबारों से उम्दा कंटेंट देने के गुर राजेंद्र तिवारी प्रभात खबर के लोगों को सिखाएंगे. तो राजेंद्र तिवारी ने प्रभात खबर ज्वाइन किया है, लेकिन अलग तरीके से, अलग कंपनी के जरिए.

सूत्रों का कहना है कि प्रभात खबर प्रबंधन राजेंद्र तिवारी की प्रतिभा व अनुभव का भरपूर इस्तेमाल रांची में करना चाहेगा क्योंकि राजेंद्र तिवारी हिंदुस्तान और भास्कर जैसे अखबारों में बड़े पदों पर रहे हैं और उन्हें इन अखबारों की कार्यशैली ठीक से पता है. यही दोनों अखबार रांची में प्रभात खबर के तगड़े कंपटीटर हैं. शशि शेखर ने राजेंद्र तिवारी का करियर जिस तरह से बर्बाद करने की साजिश रची, उस साजिश को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है राजेंद्र तिवारी ने. हिंदुस्तान, रांची के संपादक पद से राजेंद्र तिवारी को विरोधी अखबारों के मालिकों से बात करने के आरोप में हटा दिया गया. उन दिनों हटाया गया जिन दिनों हिंदुस्तान प्रबंधन राजेंद्र तिवारी को बेहतरीन काम के लिए आंतरिक सम्मानों से सम्मानित कर रहा था. सोचने की बात है कि कौन ऐसा संपादक नहीं होगा जो दूसरे अखबारों के संपादकों से बातचीत न करता होगा. लेकिन चूंकि शशि शेखर के गैंग में राजेंद्र तिवारी फिट नहीं हो रहे थे इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना था, सो उन पर कोई न कोई आरोप लगाकर उन्हें किनारे करना ही था. इस अचानक लगे झटके से उबरने में राजेंद्र तिवारी ने ज्यादा वक्त नहीं लगाया. उन्होंने इंटरनल पालिटिक्स का जो भयावह चेहरा देखा, उस चेहरे के सदमें से उबरने में कुछ महीने ही लगे. उनकी चर्चाएं कई जगह होती रहीं. उनके बारे में कहा जाता रहा कि वे भास्कर जा रहे हैं. फिर कहा गया कि वे अमर उजाला जा रहे हैं. लेकिन वे कहीं नहीं गए. उन्होंने मीडिया कंसल्टेंसी कंपनी ज्वाइन कर अपनी जिजीविषा का प्रदर्शन किया और रांची में ही प्रभात खबर को सेवाएं देने का मौका हासिल कर अपने पुराने घावों को भरने का अच्छा मौका हाथ ले लिया है. उन्हें बधाई.

वायस आफ इंडिया के ग्रुप एडिटर पद से हटने के बाद राजेश बादल ने एक नए किस्म का काम शुरू किया. उन्होंने राजेंद्र माथुर पर फिल्म बनाई. और, जिले जिले घूमकर उसका प्रदर्शन कर रहे हैं. जीवन व करियर के मुश्किल में क्रिएटिव हो जाने का काम करके राजेश बादल ने खुद को तो मजबूत बनाया ही, दूसरों को भी प्रेरणा दी. अब वे लंबे समय बाद फिर से मुख्य धारा की मीडिया में सक्रिय होने जा रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा टीवी में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन किया है. गायन, साहित्य से लेकर फिल्मांकन तक में गहरी रुचि व पकड़ रखने वाले राजेश बादल कई अखबारों और चैनलों में बड़े पदों पर रह चुके हैं. बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजेश बादल के राज्यसभा टीवी जाने से माना जा रहा है कि इस चैनल की कंटेंट टीम काफी मजबूत होगी. जाने माने पत्रकार उर्मिलेश पहले ही राज्यसभा टीवी के हिस्से बन चुके हैं. राजेश बादल को भी बधाई. राजेश बादल ने वीओआई के ग्रुप एडिटर पद से जब इस्तीफा दिया था तो उन्होंने एक शेर अपने सभी साथियों को भेजा था, जो इस प्रकार है- नया दिन होगा, नई रात होगी, नए सिलसिले की शुरुआत होगी, मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर हैं हम भी, किसी मोड़ पर मुलाकात होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. DEEPAK KHOKHAR, ROHTAK,09991680040

    October 16, 2010 at 9:41 pm

    तिवारी जी और बादल जी को बधाई

  2. bhim manohar

    October 16, 2010 at 10:49 pm

    राजेश सर के लिए हार्दिक बहुत बहुत शुभकामनायें. मुझे विश्वास है वीओंआई में जो चाहकर बादल जी नहीं कर सके वह राज्यसभा चैनल में कर दिखांगे / वह हमेशा से हमारे लिए प्ररेणा सोत्र रहे है , आगे भी बादल सर से मार्गदर्शन मिलता रहेगा…
    bhim manohar
    09359139815.

  3. ashish nema

    October 17, 2010 at 12:16 am

    rajesh sir aapko bahut badhi aaj aapko sahi manjil mili hai aapne bhopal me bhi aajtak me baht mahnat ki thi aap uhi camakte rahe aapka chota bhai ashish nema mp 09424606536

  4. atul saxena gwalior

    October 17, 2010 at 12:58 am

    badal sir ko bahut bahut badhai aur shubhkamnaye. vishvas he aapki nai paari safalta ka parcham lahrayeagi. Atul saxena, dupty news editor, peoples samachar gwalior

  5. krishankant nagaich

    October 17, 2010 at 1:30 am

    राजेश सर के लिए हार्दिक बहुत बहुत शुभकामनायें. मुझे विश्वास है वीओंआई में जो चाहकर बादल जी नहीं कर सके वह राज्यसभा चैनल में कर दिखांगे / वह हमेशा से हमारे लिए प्ररेणा सोत्र रहे है , आगे भी बादल सर से मार्गदर्शन मिलता रहेगा…
    krishankant nagaich ex stringer bina m.p/unitv stringer sagar.m.p

  6. inder kathuria

    October 17, 2010 at 3:19 am

    This is a good news for Indian TV Industry. There are only very few people in country ,who really know TV journalism and .We proud on these names .Rajesh Badal is one of them.not only name but a brand.Good news.We want to congratulate rajesh badal.

  7. sanjeev bhanawat

    October 17, 2010 at 3:59 am

    badhai rajeshji

  8. Mahendra

    October 17, 2010 at 4:35 am

    Rajendra ji ko Nai Pari ke liye Badhai. Partibha KhuD apna Mukam Tay kar leti Hai.
    Mahendra Pratap Singh, News coordinator. Patrika, Raipur

  9. hemant pal

    October 17, 2010 at 5:22 am

    बधाई राजेश भाई,
    जीवन मे ऐसे बहुत कम लोग होते है जिनकी कामयाबी अपनी सी लगती है. आपकी हर ऊंचाई आपकी मेहनत का नतीजा है.

  10. GYANENDRA VERMA

    October 17, 2010 at 6:34 pm

    राजेश बादल सर के लिए हार्दिक बहुत बहुत बधाई .बादल सर हमेशा से हमारे लिए प्ररेणा सोत्र रहे है आगे भी सर से मार्गदर्शन मिलता रहेगा.
    GYANENDRA VERMA
    09450508280

  11. sunita

    October 17, 2010 at 8:47 pm

    My best wishes are with you rajendra sir! hope you will lead prabhat khabar to new hieghts and will become worthy successor of harivanshji in hindi journalism. Hindi journalism is looking at you with great expectations.

    And an advice…. pls dont lend your ears to rumor mills….forget shashishekhar…he is far behind you…

    All the best.

  12. rahul

    October 17, 2010 at 9:33 pm

    FORTUNE FAVOURS THE BRAVE. HEARTLY CONGRATULATONS TO BOTH GENIOUS AND GOD BLESS THEIR RIVELS.

  13. akash rai journalist

    October 17, 2010 at 10:35 pm

    राजेश सर ji, ” happy Dashahra ” वीओंआई में achcha perform kiya, राज्यसभा चैनल me bhi leek se hatkar kar dikhayege ,

  14. sanjeev yadav

    October 18, 2010 at 12:20 am

    aap d
    ono ko badhai

  15. awanish yadav

    October 18, 2010 at 3:16 am

    Aap dono logon ko badhai.Main aap logon ke baaray mein jyada nhi janta hoon lekin tiwari ji ka amar ujala mein kaam suna hai. hum sub ke liye aap inspiring hain.

  16. manoj priyadarshi

    October 18, 2010 at 5:43 am

    kya likhun apki jiwatta ki tarif me rajendra sir apko,sirf salute he kar sakte hain apko,apke jajbe ko aur apke josh ko.apko meri bahut bahut subhkamnayen.
    manoj priyadarshi

  17. sujit

    October 18, 2010 at 5:40 pm

    MAI JAB MAKHANLAL ME PATRAKARITAA KI PADHAI KAR RAHA THA TAB RAJESH BADALJI AAJ TAK KE LIYE KAAM KARTE THE.HAMAARE SIR KAHA KARTE THE KI MADHYA PRADESH ME TV MEDIA KAA MATLAB HUA KARTAA THA RAJESH BADAL…………..JAY HO

  18. shoaib khan

    October 19, 2010 at 2:01 am

    respected rejesh sir,,
    apko mubarak ho .ap ham sabke prerna srot hai.khuda kare isse bhi unchai par ap phuche…………..

  19. nikhil

    October 19, 2010 at 6:33 am

    एक शेर मैंने भी लिखा था वीओआई छोड़ने पर…
    बस एक ही उल्लू काफी है, बरबादे गुलिस्तां करने को
    हर शाख पे उल्लू बैठा है, अंजामे-गुलिस्तां क्या होगा

  20. आलोक तोमर

    October 19, 2010 at 7:27 pm

    baadal ban kar barasne kaa mausam aa gaya. malwa ko desh bhar men jeevit kar do, Rajesh

  21. dilip batu

    October 19, 2010 at 7:31 pm

    बधाई राजेश भाई मध्य प्रदेश से शुरू हुआ मीडिया की सफलता का परचम आज पुरे देश में नज़र आ रहा हे, राज्य सभा टीवी के डायरेक्टर जैसे शीर्ष मुकाम पर पहुचने पर पेश है आपको ये २ पंक्तिया——-
    “वो खुद ही तय करता है मंजिल आसमानों की, परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उड़ानों की
    रखते है जो हौसला आसमान छूने का, उनको नहीं होती परवाह ज़माने की”

  22. raja nagayach

    October 19, 2010 at 8:11 pm

    rajesh sir ko rajay sabha tv ke director banne par badhaiya

  23. rajesh

    October 19, 2010 at 10:13 pm

    तिवारी जी और बादल जी को बधाई

  24. shailendra kumar shukla

    October 21, 2010 at 4:37 am

    तिवारी जी ने कोलकाता संस्करण को लांच कराने के साथ कई महत्वपूरण काम किए थे। रांची पहुंचने के साथ ही झारखंड से हिन्दुस्तान के जरिए जवाब मांगा था। उन्होंने अखबार के हित में फटाफट कई कायॆ किए थे। लेकिन शशिशेखर से लेकर अश्क ने उनकी लोटिया डूबो दी। उम्मीद है कि तिवारी जी प्रभात खबर के जरिए विरोधियों का करारा जवाब देंगे। तिवारी जी का मैं मुरीद हूं भड़ास या तिवारी जी से अनुरोध है कि वो अपना नंबर बताएं ताकि उनसे बातचीत हो सकें।

  25. SHAMMI SARIN

    October 21, 2010 at 11:53 pm

    DEAR TIWARI JI,SHABASH.AAJ AAP JAISE PATARKARON KI BAHUT JYADA JARURAT HAI…………SHAMMI SARIN 9646352576

  26. girish pankaj

    October 22, 2010 at 2:33 am

    rajesh mere purane mtr hai. hamlogo ne kai salon tak ”i f w j” mey kaam kiya hai. ve shuroo se samarpit patrkakaar rahe hai. ab unko achchha avasar mila hai. apni rachanatmak pratibha ko yahaan ek naya kalevar-tevar de sakate hai. badhai…badal bhai.

  27. Nikhil Kumar Singh, DD News

    October 22, 2010 at 7:44 am

    राजेश बादल जी को हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद है कि चैनल सफलता की नई ऊंचाइयां छुएगा।

  28. shiv narayan aajtak jhansi

    October 23, 2010 at 6:16 am

    sabse pahle rajesh bhai sahab ko pranaam. bahut,bahut badhaayi. ab lag raha hai ki manjil karib aa gayi hai. aap se baat krne ka maan to kafi samay se kar raha tha lekin no. nahi tha.

  29. Rajnish Agrawal

    October 27, 2010 at 5:39 pm

    Namsate Sir, Congrats Sir.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...