Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रकार संजय यादव ने की संपत्ति की घोषणा

प्रभात खबर, रांची के वरीय संवाददाता संजय यादव ने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने स्वेच्छा से अपनी संपत्ति की घोषणा की है। पत्रकारिता में शुचिता और नैतिकता के पक्षधर देश के मशहूर पत्रकार और प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश ने पिछले दिनों भड़ास4मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुद की संपत्ति का खुलासा करते हुए देश के सभी मीडियाकर्मियों से अपील की थी कि उन्हें अपनी संपत्ति का खुलासा करना चाहिए ताकि पत्रकारों व पत्रकारिता पर लग रहे आरोपों से बचा जा सके और पारदर्शिता की परंपरा का बरकरार रखा जा सके।

प्रभात खबर, रांची के वरीय संवाददाता संजय यादव ने एक मिसाल कायम की है। उन्होंने स्वेच्छा से अपनी संपत्ति की घोषणा की है। पत्रकारिता में शुचिता और नैतिकता के पक्षधर देश के मशहूर पत्रकार और प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश ने पिछले दिनों भड़ास4मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुद की संपत्ति का खुलासा करते हुए देश के सभी मीडियाकर्मियों से अपील की थी कि उन्हें अपनी संपत्ति का खुलासा करना चाहिए ताकि पत्रकारों व पत्रकारिता पर लग रहे आरोपों से बचा जा सके और पारदर्शिता की परंपरा का बरकरार रखा जा सके।

हरिवंश के नक्शेकदम पर चलते हुए संजय यादव ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। संजय ने ऐसा निज अंतर्मन की आवाज पर किया है। संजय के इस जज्बे को भड़ास4मीडिया सलाम करता है और एक स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए साधुवाद देता है। संजय ने अपनी संपत्ति घोषित करने से पहले कुछ बातें कहीं हैं, जिसे यहां प्रकाशित किया जा रहा है-

‘समाज के दूसरी अंग की तरह पत्रकारिता जगत के भी अपने संकट है। मिशन से प्रोफेशन होते इस पेशे का संक्रमण काल पक्के तौर पर कब शुरू हुआ और यह कब चरम पर होगा, कहना मुश्किल है। मेरी नजर में पत्रकारों का सबसे बड़ा संकट मानसिक तौर पर इस पेशे के लिए तैयार न होना है। बुनियादी नैतिकता के लिए भी नहीं। प्रभात खबर में काम करने वालों का यह सौभाग्य है कि उन्हें बेदाग नेतृत्व मिला है। दरअसल इस नेतृत्व की सराहना तो सब करते हैं, लेकिन इसका अनुसरण ज्यादातर के एजेंडे में नहीं हैं। पत्रकारों व राजनीतिक नेताओं में बोलने व लिखने का ही फर्क बचा है। बाकि आचरण एक होते जा रहे हैं। संपत्ति की घोषणा करके मैंने कोई तीर नहीं मारा है। ईमानदारी से यह खुलासा करना चाहता हूं कि ऐसा करने की मेरी इच्छा बहुत पहले थी। हमारे प्रधान संपादक हरिवंश जी के भड़ास4मीडिया में अपनी संपत्ति की घोषणा व इसके लिए आह्नान के बाद मुझे लगा कि यह काम देर से ही सही, कर देना चाहिए। यह पेशा और ज्यादा गरिमामय, विश्वसनीय व प्रभावी तभी होगा, जब इस पेशे की गरिमा व साख के लिए सुधि पत्रकार आगे आयें। मेरे अपने हाउस में यह सिलसिला बस शुरू ही होने वाला है।’

संजय ने अपनी संपत्ति जो घोषित की है, वह इस प्रकार है-

नाम- संजय यादव (वरीय संवाददाता)

पिता- स्व. रामचंद्र प्र.यादव

वर्तमान पता- इइएफ कॉलोनी, टाटीसिलवे आवास संख्या- बी/11

मोबाइल- 09835167507

1- प्रभात खबर ज्वाइन करते वक्त संपत्ति का व्योरा :

निजी व्यवसास से परिवार का भरण पोषण। कहीं कोई बचत नहीं।

2- दिनांक 21 अगस्त 09 को कुल चल-अचल संपत्ति का व्योरा : 

नगद – स्टेट बैंक आफ इंडिया की कोकर शाखा (सैलरी एकाउंट) मे लगभग सात हजार रुपए, बैंक आफ इंडिया टाटीसिलवे शाखा में पत्नि अनिता प्रसाद के साथ संयुक्त खाते में 1.25 लाख रुपए फिक्सड डिपोजिट (पटना में बिकी पुश्तैनी जमीन से मिली राशि, जो मेरी मां ने जनवरी 09 में मुझे दिये)

जमीन का पट्टा- टाटीसिलवे कैंब्रिज स्कूल के बगल में लगभग 10 डिसमिल जमीन (सन 1973 में मेरे पिता जी ने यहां कुल 88 डिसमिल जमीन खरीदी थी। बाद में कई पारिवारिक जरूरतों पर यह बेची गई। शेष जमीन अभी मेरी मां के नाम से ही है। संभवत: यह मेरे नाम हो सकती है।)

कोई पॉलिसी- कुछ नही, कोई जीवन या गैर जीवन बीमा भी नहीं।

जेवरात- पत्नि अनिता प्रसाद को अपने मां-बाप से मिले गहने, जिसकी वर्तमान कीमत 40 हजार हो सकती है।

वाहन- पत्रकारिता शुरू करने वक्त मोटरसाइकिल (बीआर14एच-7755) मुझे मेरे भाई ने दी थी। यह आज भी उसी (संतोष कुमार) के नाम से है।

3-किसी तरह की कोई अन्य चल-अचल संपत्ति नहीं है।

मै घोषणा करता हूं कि उपरोक्त विवरण मेरी जानकारी में सही व संपूर्ण है।

दिनांक- 21-8-09                           

हस्ताक्षर

संजय यादव

वरीय संवाददाता, प्रभात खबर (रांची)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...