Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

प्रमोद जोशी के खिलाफ थाने पहुंचीं शैलबाला

दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के वरिष्ठ स्थानीय संपादक प्रमोद जोशी के खिलाफ शैलबाला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शैलबाला ने प्रमोद जोशी पर शारीरिक दुर्व्यवहार करने और साजिश रचने का आरोप लगाया है। दिल्ली के बारह खंभा रोड पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में शैलबाला ने कहा है कि वे जब कल आफिस पहुंचीं तो प्रमोद जोशी ने उन्हें इस्तीफे के पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा। हस्ताक्षर करने के बाद जब अपना सामान लेने के लिए सीट की तरफ लौटने लगीं तो प्रमोद जोशी ने धक्का देकर और बांह पकड़कर बाहर जाने वाले रास्ते की ओर बढ़ने को कहा। शैलबाला के मुताबिक प्रमोद जोशी को यह कतई अधिकार नहीं है कि वे किसी स्त्री के शरीर को टच करें। उन्हें इसके लिए महिला गार्ड को बुलाना चाहिए था।

दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के वरिष्ठ स्थानीय संपादक प्रमोद जोशी के खिलाफ शैलबाला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शैलबाला ने प्रमोद जोशी पर शारीरिक दुर्व्यवहार करने और साजिश रचने का आरोप लगाया है। दिल्ली के बारह खंभा रोड पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में शैलबाला ने कहा है कि वे जब कल आफिस पहुंचीं तो प्रमोद जोशी ने उन्हें इस्तीफे के पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा। हस्ताक्षर करने के बाद जब अपना सामान लेने के लिए सीट की तरफ लौटने लगीं तो प्रमोद जोशी ने धक्का देकर और बांह पकड़कर बाहर जाने वाले रास्ते की ओर बढ़ने को कहा। शैलबाला के मुताबिक प्रमोद जोशी को यह कतई अधिकार नहीं है कि वे किसी स्त्री के शरीर को टच करें। उन्हें इसके लिए महिला गार्ड को बुलाना चाहिए था।

यह घटना उस संस्थान में हुई जहां प्रमुख संपादक और चेयरपर्सन दोनों महिला हैं। शैलबाला ने कहा है कि इस अशोभनीय घटना के वक्त दर्जनों मीडियाकर्मी मौजूद थे। भड़ास4मीडिया से बातचीत में शैलबाला ने कहा कि वे कल से जब भी इस घटना के बारे में सोच रही हैं, आंख में आंसू आ जा रहे हैं। क्या हम लोगों की यही औकात है? 33 साल तक जिस ग्रुप के साथ जुड़ी रही, वहां से जाते वक्त अपनी सीट से सामान तक नहीं लेने दिया गया और धक्के देकर बाहर निकाला गया। आज के समय में आप अपने नौकर तक से धक्का देकर बात नहीं कर सकते। एक महिला पत्रकार के साथ ऐसी हरकत की तो कल्पना तक नहीं की जा सकती। शैलबाला का कहना है वे आत्मसम्मान की इस लड़ाई से किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगी। शैलबाला की तीन पेज की लिखित शिकायत पर पुलिस ने धारा 34, 120, 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर कई पत्रकार संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। पीआईबी जर्नलिस्टों के संगठन प्रेस एसोसिएशन के महासचिव राजीव रंजन नाग ने वरिष्ठ महिला पत्रकार के साथ घटी घटना को शर्मनाक बताया और आरोपी स्थानीय संपादक प्रमोद जोशी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। राजीव के मुताबिक शैलबाला बेहद निष्ठावान, ईमानदार और मेहनती जर्नलिस्ट रही हैं। उनके साथ प्रमोद जोशी ऐसा करेंगे, यह किसी को उम्मीद न थी। राजीव का कहना है कि लगता है हताशा के चलते प्रमोद जोशी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। राजीव ने बताया कि उनका संगठन इस मामले को महिला आयोग, महिला मंत्रालय, पुलिस कमिश्नर, गृह मंत्री आदि तक पहुंचाएगा। साथ ही एचटी ग्रुप की मुखिया शोभना भरतिया के संज्ञान में भी यह मामला लाया जाएगा।

भड़ास4मीडिया ने दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के वरिष्ठ स्थानीय संपादक प्रमोद जोशी से संपर्क किया तो उनका कहना था कि सारे आरोप बेबुनियाद और सरासर झूठ हैं। उन्होंने ऐसी किसी घटना में खुद के शामिल होने से इनकार किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    September 12, 2010 at 5:36 pm

    शैलबाला जी मैं नहीं जानता की आपके साथ वाकई में वैसा कुछ हुआ या नहीं । परंतु जहां तक समाचार पत्रों के प्रबंधकों के व्यवहार की बात है तो मीडिया या समाचार पत्र जो भी आप कहें उसे निकालने का एकमात्र उद्देश्य अपने व्यावासायिक हितों की रक्षा करना है। यही कारण है की चाहे भरतिया हों या सुब्रतों या फ़ीर चंद्रा और अंबानी जिनका आज ताक में हिस्सेदारी है। सरकार इनकी चोरी को नजर अंदाज करे इसीलए ये मीडिया में हैं। अगर वाकई आपके साथ वैसा कुछ हुआ है जिसका वर्णन आपने किया है तो मेरी सलाह है अपनी जंग जारी रखें विजेता आप हीं होंगी । कभी कानुनी सलाह की जरुरत हो तो मैं आपके साथ हुं। [url][/url] http://www.myspace.com/tiwarygaya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...