Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

डीयू की महिला प्राचार्य और डूसू अध्यक्ष में छिड़ा गोबर वॉर, देखें वीडियो और बयान

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रौनक खत्री ने लक्ष्मीबाई कॉलेज में प्रिंसिपल कार्यालय की दीवारों पर गाय का गोबर पोत दिया। यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रौनक का यह कदम लक्ष्मीबाई कॉलेज की उस प्राचार्य के खिलाफ है जिसने बीते दिनों कॉलेज की दीवारों को गाय के गोबर से पोत दिया था।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य प्रत्युष वत्सला ने कॉलेज शिक्षकों के ग्रुप में एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कक्षा के भीतर गोबर लीपते हुए दिखाई दे रही हैं। वत्सला ने ऐसा करने के पीछे तर्क दिया था- सी ब्लॉक में गर्मी की शिकायत के लिए देशी उपाय किए जा रहे हैं।

इस मसले पर जब कुछ छात्रों ने प्राचार्य वत्सला के घर गोबर लेपन कर दिया। इसका वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया में एक नए तरह का द्वंद छिड़ गया है।

रवीश कुमार पैरोडी नामक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है- कुछ दिन पहले लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्या कमरा ठंडा रखने के लिए कक्षा में गोबर लीपती नज़र आई थीं! आज छात्र नेता एवं DUSU अध्यक्ष ronak khatrii ने मैडम के ऑफिस में गोबर ले जाकर दीवार पर लीप दिया और कहा कि अब AC निकाल फेंकिए और गोबर की ठंडक लीजिए।

वहीं अजीत अंजुम ने रवीश का ये ट्वीट शेयर कर लिखा कि- सही किया DUSU प्रेसिडेंट रौनक खत्री ने. इन सबके घरों पर गोबर भेजिए. अपने घरों के AC कूलर निकालकर वहाँ अर्श से फ़र्श तक पर गोबर पोत लें.

इस मामले पर डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने एक वीडियो जारी कर ट्वीट किया है- कुछ दिन पहले आप सभी ने लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्या का वो ऐतिहासिक वीडियो देखा होगा, जिसमें वो कक्षा में गोबर लीपती नज़र आई थीं!

अब इस क्रांतिकारी पहल को आगे बढ़ाते हुए, मैं अपने साथियों के साथ गोबर लेकर मैडम के ऑफिस जाऊँगा और उनके प्राचार्य कक्ष को लीपने में पूरी मदद करूँगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि मैडम अब अपने कक्ष से AC हटवाकर छात्रों को सौंपेंगी, और गोबर से लीपे हुए इस आधुनिक व प्राकृतिक ठंडे वातावरण में कॉलेज का संचालन करेंगी!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन