Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में पत्रकार की कनपटी में गोली मारकर तीन बदमाश फरार, मौत

राजगढ़ | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मामला राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर का है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम सारंगपुर नगर के अस्पताल रोड स्थित कंचन मेडिकल स्टोर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने स्थानीय पत्रकार सलमान अली (35) की कनपटी में सटाकर गोली मारी और फरार हो गए.

घायल अवस्था में सलमान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सलमान दस्तक न्यूज नामक प्लेटफार्म के लिए काम कर रहे थे.

थाना प्रभारी सारंगपुर आकंशा शर्मा ने बताया कि स्थानीय पत्रकार सलमान अली पर तीन अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है, जिसके पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन