Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दो भारतीय पत्रकारों ने साइबर क्राइम खुलासे के लिए पुलित्जर अवार्ड जीता!

भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया है। आनंद आर के और सुपर्णा शर्मा को देश में साइबर अपराध के नेटवर्क का खुलासा करने वाली चित्र आधारित रिपोर्टिंग परियोजना के लिए प्रतिष्ठित Pulitzer Prize से सम्मानित किया गया है।

तीनों पत्रकारों को “इल्लस्ट्रेटिड रिपोर्टिंग एंड कमेंट्री” श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। यह विशेष रिपोर्ट उन्होंने Bloomberg के लिए तैयार की थी। रिपोर्ट में भारत में तेजी से फैल रहे साइबर अपराध और उससे जुड़े नेटवर्क को प्रभावशाली विजुअल स्टोरीटेलिंग के जरिए उजागर किया गया।

इसके अलावा अनिरूद्ध घोषाल को अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग श्रेणी में सम्मानित किया गया। हनोई स्थित इस पत्रकार ने अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल द्वारा गुप्त रूप से इस्तेमाल किए जा रहे व्यापक निगरानी उपकरणों की पड़ताल की थी। जांच में सामने आया कि इन तकनीकों को पहले सिलिकॉन वैली में विकसित किया गया और बाद में चीन में इन्हें और उन्नत बनाया गया। रिपोर्ट श्रृंखला में चीन समेत कई देशों द्वारा इन निगरानी प्रणालियों के इस्तेमाल को भी उजागर किया गया।

गौरतलब है कि Pulitzer Prize पत्रकारिता की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार अमेरिका की Columbia University द्वारा दिया जाता है और इसे खोजी व जनहित पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वोच्च उपलब्धियों में गिना जाता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन