Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

लखनऊ में अरविंद केजरीवाल पर चप्पल फेंकने वाला युवक जालौन निवासी जितेंद्र पाठक है

फिर हुआ टीम-अण्‍णा पर हमला। प्रशांत भूषण के बाद अब अरविंद केजरीवाल पर हमला हो गया है। लखनऊ के झूलेलाल पार्क में चल रही एक जनसभा में उन पर चप्‍पल से हमला हुआ। हमलावर जालौन का निवासी जितेंद्र पाठक है। हमलावर जितेंद्र पाठक को पकड़कर लोगों ने धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। अरविंद केजरीवाल लखनऊ में देर शाम एक जनसभा में आये थे।

फिर हुआ टीम-अण्‍णा पर हमला। प्रशांत भूषण के बाद अब अरविंद केजरीवाल पर हमला हो गया है। लखनऊ के झूलेलाल पार्क में चल रही एक जनसभा में उन पर चप्‍पल से हमला हुआ। हमलावर जालौन का निवासी जितेंद्र पाठक है। हमलावर जितेंद्र पाठक को पकड़कर लोगों ने धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। अरविंद केजरीवाल लखनऊ में देर शाम एक जनसभा में आये थे।

इस सभा का आयोजन इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन की ओर से आयोजित किया गया था।  अरविंद केजरीवाल अभी बोलने के लिए खड़े ही हुए कि भीड़ में शांति से बैठे एक युवक ने उनकी ओर चप्‍पल खींच कर दे मारी। मंच समेत पूरे सभास्‍थल पर भगदड़ सी मच गयी। इसके पहले कि वहां मौजूद पुलिसवाले कुछ समझ पाते, एक झुंड उस युवक की ओर बढ़ा और जमीन पर पटक कर उस युवक को रौंदना शुरू कर दिया।

लात-घूंसों से उसकी पिटाई हुई और उसके कपड़े भी फाड़ दिये गये। बाद में पुलिस ने हस्‍तक्षेप करके उसे बचाया और अपनी हिरासत में ले लिया। इस घटना से पूरे सभास्‍थल का माहौल तनावग्रस्‍त हो गया। पुलिस हमलावर युवक को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। भाजपा, सपा और कांग्रेस समेत कई दलों ने इस घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निन्‍दा की है। राजद के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद ने इस हादसे को डिस-एप्रूव करते हुए कहा है कि टीम-अण्‍णा को भी अपनी जुबान पर लगाम देनी चाहिए।

लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर की इस रिपोर्ट के लिए भड़ास4मीडिया टीम आभारी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anand pratap

    October 19, 2011 at 7:40 am

    congress ne bhonkne k liye ek PAGAL kutta UP me chhod rakha hai. jo muslim voton ko hathiyne ki kabayed ko anjaam dene k liye unko bahkane or bargalane, unke saamne jab-tab jeebh nikal kr DUM hilate hue TV news pr nazar aa jata hai. Usi sreni me chote prakaar ke ek or pagal kutte ko congress ne arvind kegriwal ko katne k liye bheja tha. Isme kisi ko koi hairaani nahi honi chahiye kyonki PAGAL ho chuke KUTTON ka kaam hi hai be-bajah kaatna or bhokna.

  2. R. Rana

    October 19, 2011 at 9:12 am

    Such events are condemneable. No one fm civil society (Sabhya Samaj) would tolerate it. We can xpress N share our views but nobody is bound to follow, then why such act.

    This is not a good signal for public figures. Elements involved in such activities should be punished.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...