
जुहैर जैदी
भूमिका को ज्यादा लंबा न खींचते हुए बताना चाहेंगे कि एक ऐसे बॉस की शिकायत भड़ास4मीडिया के पास आई है जो आफिस में गाना गाने लगता है और उसके गाने से उसके अधीन काम करने वाले कुछ लोग दुखी हैं. ब्यूरो चीफ का नाम है जुहैर जैदी. ये जनसंदेश मुंबई के ब्यूरो चीफ हैं और जनसंदेश के चैनल हेड सैयदेन जैदी के बड़े भाई हैं. ‘मीडियाजासूस’ नामक एक मेल आईडी से जो मेल भड़ास4मीडिया के पास आई है उसमें जुहैर को गाते हुए दिखाया गया है. वीडियो देखकर जुहैर के प्रति गुस्सा नहीं बल्कि प्यार आता है कि कितने दिल से यह नौजवान गा रहा है. मेल भेजने वाले ने जुहैर जैदी और सैयदेन जैदी की बुराई के मकसद से बहुत कुछ लिख मारा है, जैसे-
”…जनसंदेश मुंबई के Bureau Chief Zuhair zaidi साहब पेशे से singer रहे हैं, मुंबई के कई बीयर बार Beerbar में गाना गाते थे. पर छोटे भाई Sydain zaidi के managing director बनते ही समझो इनकी नईया पार हो गई और इनको पत्रकार बना कर भाई ने मुंबई का Bureau Chief बना दिया पर न्यूज़ के नाम पर इनको ABCD भी नहीं आती. अब बेचारे क्या करें, आदत से मजबूर हैं इसलिए ऑफिस में ही गाना शुरू कर दिया. न्यूज़ भेजे या न भेजें, भाई जब तक है, इनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. ऐसा कहना है इन साहब का. इसलिए मुंबई में सभी रिपोर्टर और कैमरामैनों को बैठ कर इनका गाना सुनना पड़ता है. यही नहीं, शराब का भी इन्तेजाम ऑफिस में कर दिया जाता है. एडिटर साहब को इन साब बातों का पता है. अब तो भगवन ही मालिक है जनसंदेश का. पता नहीं यहां के मालिकों की नींद कब टूटेगी. एक वी़डियो भी भेज रहा हूं, कृपया करके लगा दीजिएगा.”
पत्र भेजने वाले ने जिस मेल आईडी का इस्तेमाल किया है, वह [email protected] है.
उपरोक्त आरोपों में प्रथम दृष्टया कोई दम नहीं दिखता. मीडिया में कई ऐसे सगे भाई हैं, जो एक ही कंपनी में या अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं. किसे काम करना आता है और किसको काम करना नहीं आता है, यह बहस का मुद्दा है. जनसंदेश मुंबई ब्यूरो अगर रोजाना खबरें भेजता है, फुटेज भेजता है तो इसका मतलब है काम हो रहा है. शराब पीना अपराध नहीं है. आफिस में शराबखोरी की जाती है या नहीं, यह जांच का विषय है. गाने सुनने के लिए सबको मजबूर किया जाता है या नहीं, यह भी जांच का विषय हो सकता है. लेकिन ये सभी आरोप इसलिए भी खारिज हो जाते हैं क्योंकि आरोप लगाने वाला अपनी पहचान छुपाकर बातें लिख रहा है इसलिए उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. ऐसे उल-जुलूल आरोप वाले मेल भड़ास4मीडिया के पास आए दिन आते रहते हैं लेकिन उन्हें इंटरटेन नहीं किया जाता. इस मेल को इसलिए प्रकाशित किया जा रहा है क्योंकि इसमें जुहैर जैदी का गाते हुए जो वीडियो है, वह लाजवाब है.
मीडिया के अंदर जो प्रतिभावान गायक हैं, उनकी तलाश के लिए भड़ास4मीडिया पर मुहिम की शुरुआत होने जा रही है और उसी कड़ी में जुहैर के गाये गीत को शामिल किया जा रहा है. इससे पहले विष्णु शंकर, संजय तिवारी आदि के गीतों को भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित किया जा चुका है. जुहैर के गीत को नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करके सुना जा सकता है. जुहैर के गीत के ठीक नीचे मैं अपना खुद का एक वीडियो डाल रहा हूं जिसे देहरादून में एक साथी ने रिकार्ड किया. इस वीडियो में मैं जाम के साथ भजन गाता दिख रहा हूं. कहने का आशय ये कि गायकी एक अच्छी आदत है, इसे बुराई मानने वाले लोग आत्मा से पत्रकार नहीं हो सकते. जनसंदेश के चैनल हेड सैयदेन जैदी से भड़ास4मीडिया ने जब मुंबई आफिस को लेकर आई चिट्ठी के बारे में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकरण के बारे में पता नहीं है इसलिए वे तत्काल कुछ कह नहीं सकते, लेकिन अगर कोई गाता है तो इसे अपराध नहीं बताया जा सकता.












vijay yadav
November 8, 2010 at 3:34 pm
comment deleted
patrkar
November 9, 2010 at 5:54 am
zuhair ji is not a bureau chief he is just a news cordinator….and capable and a very nice person…he has a very very good comand on Hindi…. if he is brother of syedain zaidi…why he is paid only 15 thusand…and a so called sr. camera man Amit who does nothing except politics is getting 30000…jisne bhi ye email aapke paas bhejha hai wo ek number ka jhootha aur makkar hai aapko ayese makkaron ki baat rakhne se pehle sochna chahiye yashwant jia
vijay kumar yadav mumbai
November 9, 2010 at 7:27 am
this commend not wrriten by me.this commend writen by other pople. yshvantji ye jo commend apne prakashit kiya hai vo maine nahi likha hai. Vijay kumar yadav mumbai
vijay kumar yadav mumbai
November 9, 2010 at 8:34 am
jisane bhi mere naam ka estemal kiya hai usaka pardafash karane me meri madad kijiye aur ipo send kijiye pata lagane par vo bhi prakashit kijiye
vishal saxena
November 9, 2010 at 12:48 pm
i know mr zaidi n zuhair since many years they are very sincere n honest towards there works the coment what the above person has made is absolutely rediculous it shows that some body is jealous of the progress of zaidi brothers vishal saxena diamond news mumbai