Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सहारा से स्वतंत्र मिश्रा और अनिल अब्राहम सस्पेंड

: उपेंद्र राय एंड कंपनी की ताकत बढ़ी : सहारा ग्रुप से दो बड़ी खबरें हैं. स्वतंत्र मिश्रा और अनिल अब्राहम को सस्पेंड कर दिया गया है. स्वतंत्र मिश्रा के बारे में पता चला है कि उन्हें 19 मई को ही सस्पेंड कर दिया गया था. उनके सहारा के किसी भी आफिस में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है. स्वतंत्र के पास कंपनी का जो कुछ सामान था, सभी ले लिया गया है.

: उपेंद्र राय एंड कंपनी की ताकत बढ़ी : सहारा ग्रुप से दो बड़ी खबरें हैं. स्वतंत्र मिश्रा और अनिल अब्राहम को सस्पेंड कर दिया गया है. स्वतंत्र मिश्रा के बारे में पता चला है कि उन्हें 19 मई को ही सस्पेंड कर दिया गया था. उनके सहारा के किसी भी आफिस में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है. स्वतंत्र के पास कंपनी का जो कुछ सामान था, सभी ले लिया गया है.

अनिल अब्राहम के बारे में जानकारी मिली है कि उन्हें 27 मई को सस्पेंड किया गया. कल खुद अनिल अब्राहम ने अपना इस्तीफा भी प्रबंधन को सौंप दिया. स्तवंत्र मिश्रा राष्ट्रीय सहारा अखबार के प्रिंटर पब्लिशर रह चुके हैं. एक जमाने में लखनऊ में उनकी तूती बोलती थी और सहाराश्री के खासमखास माने जाते थे. बाद में उनका तबादला दिल्ली कर दिया गया और उनका कद बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय दायित्व सौंपे गए. पर अचानक ही स्वतंत्र मिश्र को शंट करते हुए उन्हें सहारा मीडिया से बाहर सहारा की किसी अन्य कंपनी में भेज दिया गया. इससे उपेक्षित व खफा स्वतंत्र मिश्र काफी दिनों से सहारा के मेनस्ट्रीम में आने की कोशिश कर रहे थे पर उनकी रणनीति व योजना सफल न हो सकी.

सहारा प्रबंधन ने स्वतंत्र मिश्रा को हटाने का कड़ा फैसला ले लिया. अब देखना है कि स्वतंत्र मिश्रा निकाले जाने के बाद भी सहारा के प्रति निष्ठा निभाते हुए चुप्पी साधे रहते हैं या फिर अपना पक्ष व अपनी बात मजबूती से सबके सामने रखते हैं. उधर अनिल अब्राहम को निकाले जाने पर सहारा के कई लोग हैरत में हैं. सहारा मीडिया के हेड रहे इस शख्स को सहारा के जहाज वाली कंपनी से ट्रांसफर कर मीडिया में लाया गया. बाद में इन्हें मीडिया से हटा कर कोई और जिम्मेदारी दे दी गई. पर अचानक उन्हें सस्पेंड किए जाने के कारण को कोई समझ नहीं पा रहा है.

सूत्रों का कहना है कि दरअसल सहारा में इन दिनों सिर्फ और सिर्फ उपेंद्र राय की तूती बोल रही है. सहाराश्री सुब्रत राय सहारा जिस पर भी भरोसा करते हैं, कुछ वर्षों तक आंख मूंद कर भरोसा करते हैं और उसे पूरा अधिकार देते हैं. बताया जा रहा है कि उपेंद्र राय और उनके करीबी जन सहारा प्रबंधन को ये समझाने में कामयाब रहे कि मुश्किलों से घिरे सहारा ग्रुप को बचाने की बजाय कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी साजिशें कर सहारा को फंसाने और बदनाम करने की कोशिशें कर रहे हैं. इससे संबंधित कुछ प्रमाण भी सहारा श्री को दिखाए गए. सूत्रों के मुताबिक इसी के बाद सहाराश्री ने स्वतंत्र मिश्रा और अनिल अब्राहम को सस्पेंड कर देने का आदेश दिया.

सहारा के बारे में ये चर्चित है कि प्रबंधन जब किसी बड़े पद पर आसीन व्यक्ति से खफा होता है तो उनके घर का परदा, तकिया सब उठवा लेता है. ऐसा अतीत में भी हो चुका है कइयों के साथ. जानकारों का मानना है कि स्वतंत्र मिश्रा और अनिल अब्राहम को निपटाने के बाद उपेंद्र राय और ज्यादा ताकतवर होकर उभरे हैं. और, यह स्पष्ट संदेश भी सभी को चला गया है कि इस दौर में उपेंद्र राय का विरोध करने का मतलब है सहाराश्री का विरोध करना.

माना जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय वाले प्रकरण में उपेंद्र राय के फंसने को सहारा ग्रुप ने अपना नाक का मुद्दा बना लिया है. जो कुछ भी उपेंद्र राय ने किया, वह सब प्रबंधन की जानकारी और मर्जी के मुताबिक किया. इसलिए इस मामले में उपेंद्र राय को कंपनी का पूरा सपोर्ट है और दो वरिष्ठों को निकाले जाने से स्पष्ट कर दिया गया है कि जो नीतियों के साथ नहीं चलेगा, छिपकर साजिशें करेगा, उन्हें बहुत देर तक अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल दो बड़ों के निलंबन से सहारा ग्रुप में चर्चाओं का बाजार कई दिनों से गर्म है. कोई इन चर्चाओं को निराधार बता रहा है तो कोई इन्हें पुष्ट घोषित कर रहा है.

भड़ास के पास भी इस बारे में कई दिनों से सूचनाएं आ रही थीं पर कहीं से आधिकारिक तौर पर कनफर्म नहीं हो पा रहा था. लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि इन दोनों स्वतंत्र व अनिल का सहारा में काम तमाम हो चुका है. इनके निपटने से उपेंद्र राय के कई दूसरे विरोधी खौफजदा हो गए हैं. इन लोगों को भी डर सता रहा है कि कहीं उनके दिन भी अब गिने चुने न रह गए हों.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. प्रतीक नंदा

    May 31, 2011 at 12:02 pm

    इन दोनों महानुभावों का हस्र बताता है कि जिसने भी अहंकार किया, उसका क्या हाल हुआ। एयरलाइंस से आने के बाद अनिल अब्राहम जब नोएडा में सुमित राय के बाद नंबर दो की हैसियत में बैठते तो उनका रुतबा और घमंड ऐसा होता था, जैसे खुद सहाराश्री बैठे हों। कुछ समय के लिए 2007 में एक महिला पत्रकार पति की तगड़ी सिफारिश के जरिए सहारा में प्रोग्रामिंग की हेड बनने में कामयाब हुईं तो उसके पीछे भी अब्राहम साहब का योगदान था। लंबी चौड़ी टीम के बाद भी उन महोदया के एक भी प्रोग्राम किसी के पल्ले नहीं पड़े, तब भी अब्राहम उनको लेकर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होते थे, क्योंकि वो घंटों उनके केबिन में बैठी रहती बाद में सुमित राय ने बड़ी मुश्किल से उन महोदया को बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसे अब्राहम जी की भी सहारा से विदाई हो गई। इसलिए मौजूदा हुक्मरानों को भी इससे सबक लेने की जरूरत है।

  2. ashwini kumar

    May 31, 2011 at 3:56 pm

    हिम्मत बुलंद है उपेंद्र जी की
    पत्थर जी जान रखते हैं
    कदमों तले ज़मीन तो क्या
    वो आसमान को रखते हैं….

    उपेंद्रजी का कोई मुकाबला नहीं …इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम बिरले ही पाते हैं…वक्त गवाह है कि इन्होंने स्टार न्यूज में भी एक से बढ़कर एक स्टोरी दी…और मुंबई समेत देशभर में धाक जमाई…अब ये सहारा के लिए दिलों जान से जुटे हैं…सहारा को इनका ज़रुर फायदा होगा…

    अश्विनी कुमार
    मुंबई

  3. mini

    June 1, 2011 at 6:51 am

    Jaise Karnee waise Bharnee.. Anil Abraham jee ne Jo Airlines ke Logo ke saath kiya un logo kee Aah too lagnee hee thee.. Jabkee sabko pata hai kee Airlines ko dubane mai Upar ke management ke logo kaa Haath tha per Maare too bechare neeche ke karamcharee.. aaj bhee pata nahee kaha kaha dhake khaa rahe hain. Abhe too aur bhee bhugtana padega…

  4. UMAKUMAR

    June 1, 2011 at 7:53 am

    एक दिन ऐसा इन सबके के साथ भी होगा…देख लेना मित्रों हम एक दिन उपेंद्र राय एंड कंपनी के बारे में भी कुछ इसी तरह की ख़बरें पढ़ेगें….और हंसेगें……क्योंकि यह तो सहारा है….सब का सहारा…जय सहारा

  5. rakesh shrivatstav

    June 2, 2011 at 7:30 am

    ek din zrur upendr ka bhi yhi haal hoga jo aj swatanter ka huya hye .yhe sahar hye isme kab aur kaun takatvar ho jaye pta nhi chalta hye .abhi to uporndr ki aandhi hye .bache rhene bhya logo chup hokar baithe rhe ……rakhesh shrivastav..

  6. sk jha

    June 11, 2011 at 11:00 am

    Sahara ek bada sansthan hai. logon ka ana-jana laga rahega. kayee faltu log sirf sahara pranam karke wahan naukari karte rahe hain. Abhi bhi wahan kayee kachare hai jo safai khoj raha hai.

  7. kumar kalpit

    June 23, 2011 at 11:44 pm

    ASHWANEE JII MAKKHANBAJII MEE AAPKA KOEE JAWAB NAEE. ISHEE TAARAH LAGEE RAHEEYA BAHOOT AAGE JAYENGE.ISHWAR AAPKO SHDBOODHEE DEYE 😀

  8. kumar kalpit

    June 23, 2011 at 11:53 pm

    YASHWANT JEE..SHERR SHAWATANTRA MASHRA PAR FIIT BAITHTEE HAI “HAAM TUU DUUBEGEN SHANAM TUUKO BHE LEY DUUBENGE”.KHUUD TUU GAYEE BECHARE ANIL ABRAHAM KO BHEE LAE GAE. WAYSHE BAHUUT AAG MUUTA THA SHAWATANRA MISHRA NEI AAB UNKE CHINTUUON KA KAYA HOGA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...