Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

निशंक का न्योता- रामदेव उत्तराखंड में सत्याग्रह करें, दिक्कत न होगी

दिल्ली के रामलीला मैदान से पुलिस कार्रवाई के जरिए सत्याग्रह-अनशन खत्म कराके बाबा व उनके भक्तों को बेदखल किए जाने के बाद जो ताजी स्थिति है, उसके मुताबिक रामदेव को सेना के हेलीकाप्टर से हरिद्वार ले जाया जा रहा है.  केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई भी बता चुके हैं कि आपरेशन रामदेव के तहत बाबा को हरिद्वार भेजा जाएगा. उधर, बाबा के हरिद्वार पहुंचने की भनक मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अंदर की राजनीतिक आत्मा जाग चुकी है.

दिल्ली के रामलीला मैदान से पुलिस कार्रवाई के जरिए सत्याग्रह-अनशन खत्म कराके बाबा व उनके भक्तों को बेदखल किए जाने के बाद जो ताजी स्थिति है, उसके मुताबिक रामदेव को सेना के हेलीकाप्टर से हरिद्वार ले जाया जा रहा है.  केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई भी बता चुके हैं कि आपरेशन रामदेव के तहत बाबा को हरिद्वार भेजा जाएगा. उधर, बाबा के हरिद्वार पहुंचने की भनक मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अंदर की राजनीतिक आत्मा जाग चुकी है.

उन्होंने तुरंत बयान दे दिया कि काले धन के खिलाफ बाबा रामदेव चाहें तो उत्तराखंड की धरती से अपना सत्याग्रह जारी रख सकते हैं. निशंक ने बाबा को न्योता भेजते हुए कहा कि उन्हें यहां आंदोलन चलाने पर कोई दिक्कत न आएगी. अब जरा कोई निशंक से पूछे कि अगर बाबा रामदेव ने अगर उत्तराखंड में सरकार द्वारा किए गए घपले-घोटालों की जांच तय समय में कराने और दोषियों को फांसी देने की मांग के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी तो क्या होगा. करीब दर्जन भर छोटे-बड़े घोटाले के आरोपी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मीडियाकर्मियों के उत्पीड़न और दमन के भी अपराधी हैं.

स्टर्डिया घोटाला से लेकर जाने कौन-कौन से घोटाले हुए और निशंक के दामन बार बार दागदार हुए पर भाजपा के इस नेता व मुख्यमंत्री को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अभयदान दे रखा है, सो निशंक अभी तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन है. पर राजनीति के खेल में निशंक को लगता है कि बाबा रामदेव का आंदोलन कांग्रेस की केंद्र सरकार के खिलाफ है, इसलिए उन्होंने फटाफट बयान दे डाला कि रामदेव चाहें तो अपना सत्याग्रह उत्तराखंड की धरती से जारी रख सकते हैं.

कोई इन राजनेताओं से पूछे कि करप्शन चाहे कांग्रेस का हो या भाजपा का, वह तो करप्शन ही है. कांग्रेस से कम करप्ट नहीं है भाजपा. और भाजपा के जिन कुछ राज्यों में सर्वाधिक करप्शन की चर्चा होती है, उनमें एक उत्तराखंड भी है. पर नेताओं को शरम और लाज कहां आती है. अपने को उजला बताकर दूसरी पार्टियों को कालिख पुता बताएंगे. कांग्रेस और भाजपा, दोनों की सरकारों के भ्रष्टाचार और दोनों के नेताओं की अकूत संपत्ति का पता लगाकर सारे धन का राष्ट्रीयकरण कर लिया जाना चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dev goswami

    June 6, 2011 at 1:24 pm

    बाबा राम देव अगर ये कहेता है की विदेशो क़ा पैसा यहाँ लेकर आओ तो पहेले उस से कोई पूछे की तेरा गुरु कहा है पहेले उसे यहाँ लेकर आ फिर तू भ्रस्ताचार की बात करियो
    DEVVRAT PURI GOSWAMI,[DISTT-HARIDWAR](UK.)

    देवव्रत पूरी गोस्वामी विशेस सव्वादाता जिला हरिद्वार

    +919286765333

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...