Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

जेल गए संपादक को मिला आरटीआई एवार्ड

यूपी के बस्ती जिले के हिन्दी साप्ताहिक अखबार सुदृष्टि टाइम्स के संपादक सुदृष्टि नारायन त्रिपाठी को रिसर्च काज फाउण्डेशन आफ इण्डिया, नई दिल्ली की ओर से आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें अरविन्द केजरीवाल के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुआ। इसमें श्री त्रिपाठी को द राइट आफ इनफार्मेशन (आरटीआई) एक्ट के जरिए समाज की सेवा में योगदान के लिए सराहना की गई है।

यूपी के बस्ती जिले के हिन्दी साप्ताहिक अखबार सुदृष्टि टाइम्स के संपादक सुदृष्टि नारायन त्रिपाठी को रिसर्च काज फाउण्डेशन आफ इण्डिया, नई दिल्ली की ओर से आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें अरविन्द केजरीवाल के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुआ। इसमें श्री त्रिपाठी को द राइट आफ इनफार्मेशन (आरटीआई) एक्ट के जरिए समाज की सेवा में योगदान के लिए सराहना की गई है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिसंबर माह में देश भर से 130 लोग दिल्ली बुलाए गए थे। इसमें आरटीआई एक्टिविस्ट, सूचना आयुक्त तथा जन सूचना अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मांगी गई सूचनाएं प्राइवेट मेडिकोलीगल, रेडलाइट एरिया के महिलाओं के पुर्नवास, बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर तथा भारतीय डाक एवं तार विभाग से विषय संबंधित थीं और इन्हीं को आरटीआई एवार्ड के लिए सेलेक्ट किया गया। उन्होंने आरटीआई की मुहिम में लगातार जुटे रहने की बात कही।

गौरतलब है कि संपादक श्री त्रिपाठी को सूचना मांगने पर ब्लैकमेलिंग के आरोप में करीब 6 माह पहले तत्कालीन सीएमओ डा. रामनाथ राम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जेल रवाना कर दिया था। बाद में उन्हें स्थानीय अदालत से जमानत मिली। अभी वह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajdev pandey

    January 28, 2010 at 5:36 pm

    nyayalay ke nirnay k bad hi kuch kahe to theek rahega….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...