Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या किसी खौफ के साये में जी रहे हैं ZEE वाले डॉ सुभाष चंद्रा?

ज़ी न्यूज़ के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा की अध्यक्षता में आज तीन जून को दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में मीडिया-मीट प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. आयोजन में मीडिया की स्वतंत्रता, न्यूज सेक्टर और प्राइवेट सैटेलाइट इंडस्ट्री के विकास और भारत में मीडिया कारोबार जैसे टॉपिक्स पर चर्चा हुई.

डॉ चंद्रा ने अपने संबोधन में पंजाब सरकार द्वारा जी न्यूज़ पर बैन लगाने पर भी चर्चा की. चंद्रा ने कहा कि, “हम सभी मीडिया वालों से कहना चाहते हैं कि आज जी़ न्यूज़ के साथ जो हुआ है, वो कल किसी और मीडिया के साथ भी हो सकता है. मैं सभी कहना चाहता हूं कि अगर हम आज एक नहीं हुए तो ये कल फिर दोहराया जाएगा.”

ज़ी फाउंडर ने आगे कहा कि, “मैं बस ये कहना चाहता हूं कि सभी के साथ खड़ा हूं. मीडिया किसी भी सरकार का फीडबैक मैकेनिज्म है. यदि फीडबैक को दबा दिया जाएगा तो सरकार कैसे जागेगी-जानेगी कि क्या हुआ.”

बता दें कि इससे पहले 3 मई को डॉ चंद्रा ने एक वीडियो जारी कर प्रेस की आजादी पर लंबा-चौड़ा भाषण दिया था. जिसका नतीजा ये रहा कि ज़ी को प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू नहीं मिला. माना जा रहा है कि मोदी यदि तीसरे कार्यकाल में आते हैं तो चंद्रा की दुर्गति हो सकती है.

सूत्रों की माने तो चंद्रा को अंदरखाने डर खाए जा रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर अगर तीसरी बार काबिज हुए तो उनकी चूड़ी कसी जानी तय है. जिसके चलते वे प्रेस की आजादी और मीडिया की एकता जैसी बात करते घूम रहे हैं.

Related News…

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रोका ‘जी न्यूज’ का प्रसारण

ZEE और बीजेपी में आखिरकार चल क्या रहा है?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन