Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

2 करोड़ की मानहानी पर बोले वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार- गौरव भाटिया को कोर्ट में देंगे जवाब!

भाजपा प्रवक्ता और अधिवक्ता गौरव भाटिया द्वारा भेजी गई मानहानी नोटिस को लेकर वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. नवीन का कहना है कि वह अदालत में इस नोटिस का बखूबी जवाब देंगे. लेकिन इससे पहले पत्रकार ने भाटिया का एक 6 महीने पुराना चिट्ठा खोल दिया है.

नवीन कुमार ने अपने 9 मिनट 53 सेकंड के एक वीडियो में, आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव रीना गुप्ता के साथ भाटिया द्वारा की गई छेड़खानी का एक वीडियो क्लिप दिखाते हुए कहा कि… “AAP की महिला नेता ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील पर सीधे-सीधे छेड़खानी का आरोप लगाया है. वीडियो में रीना कह रही हैं कि, एक लाइव टीवी बहस के दौरान गौरव भाटिया ने उनपर बेहुदी टिप्पणी की थी. मामला सीधे तौर पर धारा 354 का बनता है. रीना की आपत्ति के बाद भाटिया ने बात को यह कहकर खारिज कर दिया था कि, उन्हें नहीं पता कि उसमें गलत क्या है?”

नवीन ने कहा कि, “उनसे दो करोड़ रूपये मानहानी हर्जाने के तौर पर मांगे गए हैं. लेकिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले भाटिया के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ. जबकि, 20 मार्च 2024 को नोएडा कोर्ट में गौरव भाटिया के साथ वकीलों की हड़ताल के दिन जो कुछ भी हुआ, उसकी ख़बर दिखाने पर, मारपीट शब्द का इस्तेमाल करने पर… मेरे व अन्य के खिलाफ 2 करोड़ रूपये की मानहानी का मुकदमा लगाया गया है. मुकदमे का टाइटल है, “गौरव भाटिया बनाम नवीन कुमार व अन्य”.. जिसमें नवीन समेत 13 प्रतिवादियों को दो करोड़ रूपये का हर्जाना देने का निर्देश जारी करने की मांग की गई है. साथ ही इस मुकदमे में यह भी अपील की गई है कि भविष्य में इन सभी प्रतिवादियों को भाटिया के खिलाफ अपमानजनक ख़बर-प्रकाशित करने से रोका जाए.

नीचे वीडियो में सुनिए पत्रकार नवीन कुमार क्या कुछ कह रहे हैं?…

रिलेटेड खबरें..

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इन यूट्यूब चैनल और X हैंडल को भेजा नोटिस- देखें लिस्ट

ओह.. तो इस बात को लेकर नोएडा कोर्ट में पीटे गए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन