Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रिका के सर्कुलेशन मैनेजर बने लोकेन्‍द्र

: ब्रजेश ने अमर उजाला छोड़ा, मनीष व आलोक की नई पारी : लोकेन्‍द्र जैन ने दैनिक भास्‍कर, इंदौर से इस्‍तीफा दे दिया है. लोकेन्‍द्र का स्‍थानांतरण रायपुर के लिए कर दिया गया था. जिसके चलते उन्‍होंने भास्‍कर को अलविदा कह दिया. लोकेन्‍द्र ने अपने नई पारी की शुरुआत पत्रिका, इंदौर के साथ शुरू की है. वे पत्रिका से सर्कुलेशन मैनेजर बनाए गये हैं.

: ब्रजेश ने अमर उजाला छोड़ा, मनीष व आलोक की नई पारी : लोकेन्‍द्र जैन ने दैनिक भास्‍कर, इंदौर से इस्‍तीफा दे दिया है. लोकेन्‍द्र का स्‍थानांतरण रायपुर के लिए कर दिया गया था. जिसके चलते उन्‍होंने भास्‍कर को अलविदा कह दिया. लोकेन्‍द्र ने अपने नई पारी की शुरुआत पत्रिका, इंदौर के साथ शुरू की है. वे पत्रिका से सर्कुलेशन मैनेजर बनाए गये हैं.

लोकेन्‍द्र ने बताया कि व्‍यक्तिगत कारणों से वे रायपुर जा पाने में असमर्थ थे. इसके चलते उन्‍हें भास्‍कर को छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा. उन्‍होंने भास्‍कर के अपने कार्यकाल और अनुभव को बढि़या बताया.

अमर उजाला, हरदोई के ब्‍यूरो चीफ ब्रजेश मित्र ने इस्‍तीफा दे दिया है. व्‍यक्तिगत कारण बताते हुए उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. वे अभी कहां ज्‍वाइन करने वाले हैं इसका पता नहीं चल पाया है. ब्रजेश ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के साथ ही की थी. वे पिछले आठ सालों में अमर उजाला में विभिन्‍न पदों पर रहे.

हमार टीवी के वीडियो एडिटर मनीष सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी की शुरुआत देश लाइव चैनल, रांची के साथ कर रहे हैं. मनीष ने देश लाइव में बतौर सीनियर वीडियो एडिटर ज्‍वाइन किया है.

आलोक रंजन ने एमएच1 म्‍यूजिक से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपनी नई पारी की शुरुआत देश लाइव के साथ की है. वहां वे सीनियर वीडियो एडिटर बनाये गए हैं. आलोक इसके पूर्व हमार टीवी, शक्ति टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं. आलोक ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में पटना के एक क्षेत्रीय चैनल से की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    October 30, 2010 at 8:12 pm

    साथियों को शुभकामनायें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...