Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

माया के दौरे ने ली दलित महिला की बलि, पुलिस-प्रशासन-मीडिया की घिग्घी बंधी

[caption id="attachment_19693" align="alignleft" width="261"]जाम में फंसे एंबुलेंस में मृत गीताजाम में फंसे एंबुलेंस में मृत गीता[/caption]: माया की सुरक्षा के नाम पर रचित जटिल जाम में फंसकर बीमार महिला का तिल-तिल कर मरना…. उधर सड़क पर मायावती जिंदाबाद होता रहा इधर एंबुलेंस में महिला के परिजन विलाप करते रहे…. संबंधित वीडियो भड़ास4मीडिया पर जल्द : दलित महिला की मौत से डरे अफसरों ने मीडिया को पटाया और इस तरह खबर का भी प्राणांत हो गया :

जाम में फंसे एंबुलेंस में मृत गीता

जाम में फंसे एंबुलेंस में मृत गीता

: माया की सुरक्षा के नाम पर रचित जटिल जाम में फंसकर बीमार महिला का तिल-तिल कर मरना…. उधर सड़क पर मायावती जिंदाबाद होता रहा इधर एंबुलेंस में महिला के परिजन विलाप करते रहे…. संबंधित वीडियो भड़ास4मीडिया पर जल्द : दलित महिला की मौत से डरे अफसरों ने मीडिया को पटाया और इस तरह खबर का भी प्राणांत हो गया :

बुलंदशहर में मायावती के दौरे ने एक दलित महिला की जान ले ली. मुख्यमंत्री की आमद के लिए लगाये गये जाम के झाम में फंसी एम्बुलेंस में बीमार दलित महिला की मौत हो गई. इस दलित महिला के परिजन दो घंटे तक पुलिस के सामने एम्बुलेंस निकल जाने की गुहार करते रहे. पर पुलिस-प्रशासन पसीजा नहीं.

सिंहासन पर बैठी दलित की एक अन्य बेटी की सुरक्षा के नाम पर लगाए गए जाम के चलते एक बीमार दलित महिला ने तिल-तिल कर दम तोड़ दिया. इस मौत पर पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय और नेशनल, दोनों मीडिया ने आश्चर्यजनक चुप्पी साध रखी है. बुलंदशहर में कल उत्तर-प्रदेश की मुख्यमंत्री को अपने विजिट के दौरान शहर के शिकारपुर रोड पर बने कांशीराम आवास योजना का निरीक्षण करने जाना था. सीएम की सुरक्षा के लिए शहर में कर्फ्यू जैसे हालात बने और दर्जनों मार्गों को सुबह से ही बंद कर दिया गया. सलेमपुर इलाके के मौरोनी गॉव में वाल्मिकी जाति की गीता देवी को कल सुबह ही अचानक सिर में दर्द की शिकायत हुई.

लेकिन जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो उनके पति प्रेमचंद उन्हें बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर घर से चल दिए. लेकिन शिकारपुर रोड पर पुलिस बैरियर पर उन्हें रोक दिया गया. प्रेमचंद ने लाख गुहार की लेकिन पुलिस के बेदर्द अफसरों ने उसकी एक ना सुनी. बाद में वह गीता को दूसरे रास्ते से भी शहर की ओर ले जाने लगे, लेकिन उन्हें पुलिस ने वहां से भी नहीं निकलने दिया. बाद में वह थककर फिर से शिकारपुर रोड पर आकर मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने का इतंजार करने लगे. लेकिन जब तक मायावती का काफिला जाता, जाम में फँसी गीता ने गाड़ी में ही दम तोड़ दिया.

पुलिस-प्रशासन और सरकार की बेरूखी तो समझ में आई, लेकिन गीता की बेबस मौत पर मीडिया को भी तरस नहीं आया. इलेक्ट्रानिक मीडिया ने इस खबर का कवरेज किया और अपने-अपने ऑफिस को बताया, लेकिन लखनऊ और नोएडा में बैठे मीडिया के दलालों ने गीता की मौत का सरकारी अफसरों से सौदा कर लिया. बुलंदशहर के अफसरों से चैनल के इन दलालों ने सीधे बात की और फिर खबर गिराने का आदेश दे डाला.

नोएडा-दिल्ली से स्थानीय पत्रकारों से खबर चलाने के लिए बाइट मांगी गई और नोएडा-दिल्ली से ही मीडिया के आकाओं ने बुलंदशहर के अफसरों से कह दिया गया कि लोकल मीडिया को बाइट मत दो, खबर खुद ब खुद गिर जायेगी. एक-दो को छोड़कर सारे चैनलों ने खबर लेने से ही मना कर दिया. बुलंदशहर के डीएम और एसएसपी गीता की मौत की खबर पर ही सवाल खड़े करते रहे और जब स्थानीय मीडिया ने बाइट के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो सबने अपने मोबाइल स्विचआफ कर लिए या फिर फोन उठाना बंद कर दिया. फिलहाल गीता की मौत पर मीडिया की चुप्पी लोकतन्त्र में जनता का गला घोंटने जैसा है.

संबंधित वीडियो बहुत जल्द इसी पोर्टल पर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhishek sharma

    February 28, 2011 at 4:46 am

    meri knowledge me ye news media me thik thak publish hui hai. jaise mayawati ki juti chamkane wali news.

  2. akhilesh yadav

    February 28, 2011 at 7:30 am

    Bhaisahab amar ujala or jagran ne is khabar prasasan ki paint gili ker rakh hai. sirf hindustan akhbaar k liye yeh khabar sanchipt khabar lagi. hindustaan ki paint to guddu pundit dwara bdc memberon k apahran wale din b gili ho gayi thi. hindustaan akhbaar ab dalalon ka akhbaar ban chuka hai. khaskar iska buerochief nishant kaushik to bahut bada dalal hai.

  3. sushil shukla shahjahanpur up

    February 28, 2011 at 8:47 am

    aap khud sochiye ki maya raaj me maya ki jindavaad nahi hogi to kya aap ki hogi……maya k raaj me sadkon per khule aam maya ki jindavaad aur daliton ki maut ho rahi hai vo bhi maya ki kirpa se….humko to maya k dalit ki beti hone per bhi shak hai .kya aap ko bhi aisa hi lagta hai..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...