Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

ये है बुलंदशहर में मायाराज प्रायोजित जाम में फंसी दलित महिला के मौत के दृश्य

[caption id="attachment_19696" align="alignleft" width="94"]स्वर्गीय गीतास्वर्गीय गीता[/caption]कभी किसी मां को बिना वजह थाने में बिठा दिया जाता है, क्योंकि ये यूपी है और यहां क्रिमिनल गवरनेंस है, कभी किसी मां की पुलिस-प्रशासन द्वारा लगाए गए जाम में मौत हो जाती है, क्योंकि ये यूपी है और यहां अंसवेदनशीलों का राजपाठ है. बुलंदशहर की घटना लोमहर्षक है. अफसरों का रेला, फौजफाटा लेकिन सब काठ के पुतले. किसी में दिल नहीं जो एंबुलेंस में बैठे मरीज व उसके परिजनों की गुहार को सुने.

स्वर्गीय गीता

स्वर्गीय गीता

कभी किसी मां को बिना वजह थाने में बिठा दिया जाता है, क्योंकि ये यूपी है और यहां क्रिमिनल गवरनेंस है, कभी किसी मां की पुलिस-प्रशासन द्वारा लगाए गए जाम में मौत हो जाती है, क्योंकि ये यूपी है और यहां अंसवेदनशीलों का राजपाठ है. बुलंदशहर की घटना लोमहर्षक है. अफसरों का रेला, फौजफाटा लेकिन सब काठ के पुतले. किसी में दिल नहीं जो एंबुलेंस में बैठे मरीज व उसके परिजनों की गुहार को सुने.

इसी कारण गीता चल बसी. गीता उस वक्त सड़क पर थी जब माया सड़क पर प्रकट होने वाली थीं. उनका बुलंदशहर में दौरा था. पुलिस-प्रशासन ने सब चाक-चौबंद रखने के चक्कर में मुष्यता और संवेदनशीलता को भी लाकअप में बंद कर रखा था ताकि परिंदा तक पर न मार सके और उनकी माया मैडम की सुरक्षा में तनिक न दाएं-बाएं हो. बड़े पद पर बैठी एक दलित की बेटी के सुरक्षा चक्कर में उनके अफसरों ने दलित की एक दूसरी बेटी को सड़क पर तिल-तिल कर मार डाला. इससे संबंधित खबर आप पढ़ चुके हैं, अब देखें वीडियो. इस वीडियो को देखने के बाद भी यूपी के बड़े अफसरों का कुछ नहीं होगा क्योंकि यूपी में सस्पेंड सिर्फ थानेदार या दरोगा होता है, आईपीएस तो भगवान के यहां से राजपाठ करने के लिए आए हैं, सो लखनऊ से लेकर बुलंदशहर गाजीपुर तक के जिले-जिले में तैनात होकर ये आईपीएस अफसर राज कर रहे हैं.

….वीडियो देखने के लिए नीचे दिए जा रहे शीर्षक या तस्वीर पर क्लिक करें….

मायाराज में एक गीता का मरना

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sushil shukla Shahjahanpur up

    February 28, 2011 at 7:01 am

    ye to maya ki maya hai.abhi aage-aage dekho hota hai kya.jab hamari janta bsp ko vote degi to aisa hi hoga…isiliye to kahte hain ki soch samajh kar vote karna chahiye.kyunki aap ek raja ko chun rahe hote hain.maya ki maya ko aur koi nahi sirf maya hi samajh sakti hai…it is truth”””””””

  2. sunil kaushik kanina haryana

    February 28, 2011 at 2:05 pm

    😮 sharmnak

  3. naveen

    February 28, 2011 at 7:05 pm

    mantri mantri mantri sirf mantri is desh me keval mantriyo ki jaan , jaan hai. aam admi ki jaan majak
    taras ata hai apne par ki hume UP ke nagrik hain
    mahila cm ke daure ke liye mahila ki bali
    thu thu

  4. m raj bulandshahr

    March 1, 2011 at 10:12 am

    प्रदेश में सब कुछ उल्टा पुल्टा चल रहा है. प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का रविवार 27.2.2011 को बुलंदशहर जनपद का दौरा अपने आप में अजीब था. एक जनपद पर विकास कार्यों को देखने के लिए उन्होंने दो से दस मिनट का समय दिया. इन सब कार्यों पर लाखों रूपयों की बर्बादी हुई. जो सड़के रातों रात बनी माया के जाते ही अपने स्थान से हटने लगी. कागजों में हकीकत से अलग केवल आकडे बाजी की गयी. मुख्य मंत्री के आकाश में उड़ने से पहले उनके नजदीक ही एक दलित महिला ने इस कारन दम तोड़ा की मायावती को लोग सामने से कही कोई देख न ले. घंटो सुरक्षा के नाम पर रास्तों को जाम कर दिया . पत्रकारों को भी माया से बहुत दूर रखा गया पूरे शासन और प्रशासन की एक ही मंशा थी की माया केवल वह देखें जो हम चाहे. माया के दौरे के बाद आम जनता की आवाज यह ही निकल कर आ रही थी की माया चुनाव से पहले अपना चुनाव प्रचार करने सरकारी खर्चे पर आई थी. लेकिन उनको शायद नहीं मालूम की ऐसे दौरे उनकी छवि को बिगाड़ तो सकते है लेकिन उनकी अपनी वोट के अलावा अन्य वोट को अपनी तरफ नहीं मोड सकते.

  5. gyanendra.shukla

    July 3, 2011 at 2:13 pm

    y6it7lyult

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...