Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिस्सेदारी बेच यारी खत्म करने की बारी

[caption id="attachment_15160" align="alignleft"]जेपीएन-आईएनएमअब साथ-साथ नहीं : जागरण प्रकाशन के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्ता और इंडिपेंडेंट न्यज एंड मीडिया के सीओओ गेविन ओ रेली.[/caption]जागरण प्रकाशन लिमिटेड और इंडिपेंडेंट मीडिया एंड न्यूज के बीच गठजोड़ खत्म होने की ओर : प्रसार और पाठक संख्या के मामले में देश का नंबर वन अखबार दैनिक जागरण प्रकाशित करने वाली कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) इन दिनों बेहद दबाव में है। जेपीएल में 20 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली आयरिश मीडिया कंपनी इंडिपेंडेंट न्यूज एंड मीडिया (आईएनएम) अब अपने सभी शेयरों को बेचने पर उतारू हो गई है। इसके पीछे वजह इंडिडेंटेड ग्रुप का कर्ज के बोझ से दबे होना है।

जेपीएन-आईएनएमजागरण प्रकाशन लिमिटेड और इंडिपेंडेंट मीडिया एंड न्यूज के बीच गठजोड़ खत्म होने की ओर : प्रसार और पाठक संख्या के मामले में देश का नंबर वन अखबार दैनिक जागरण प्रकाशित करने वाली कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) इन दिनों बेहद दबाव में है। जेपीएल में 20 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली आयरिश मीडिया कंपनी इंडिपेंडेंट न्यूज एंड मीडिया (आईएनएम) अब अपने सभी शेयरों को बेचने पर उतारू हो गई है। इसके पीछे वजह इंडिडेंटेड ग्रुप का कर्ज के बोझ से दबे होना है।

देनदारी चुकता करने के लिए और दिवालिया होने के खतरे से निपटने के लिए इंडिपेंडेंट ग्रुप ने विदेशों की अपनी संपत्ति को बेचना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यह ग्रुप जेपीएल में अपने 20 फीसदी शेयर को टुकड़ों-टुकड़ों में बेच कर पैसे बटोर रहा है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार के दिन आईएनएम ने तीन फीसदी शेयर बेच डाले। ये तीन फीसदी शेयर करीब 61 करोड़ रुपये मूल्य के छे। इन शेयरों को आईएनएम ने बाजार में प्रति शेयर 68 रुपये के दाम पर बेचा। इसके अगले दिन आईएनएम ने जेपीएल में अपने स्टेक का 2 प्रतिशत तक बेच डाला।

ज्ञात हो, आईएनएम ने वर्ष 2005 में जेपीएल की 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी। उस समय आईएनएम ने यह स्टेक खरीदने के लिए जेपीएल को 150 करोड़ रुपये दिए थे। बाद में (2006 में) जब जेपीएल अपना आईपीओ लेकर बाजार में उतरा तो आईएनएम की हिस्सेदारी घटकर 20.8 फीसदी रह गई। आईएनएम पर करीब 200 मिलियन पौंड की देनदारी है जिसे उसे 24 जुलाई तक हर हाल में चुकता करना है। इसी कारण आईएनएम दुनिया भर की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को बेचकर पैसे जुटा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगर वह जेपीएल में अपनी पूरी 20 फीसदी की हिस्सेदारी को बेचता है तो करीब 350 करोड़ रुपये से लेकर 400 करोड़ के बीच मिलेंगे। सूत्रों का कहना है कि जागरण से आईएनएम का जो नाता बना था, अब वह पूरी तरह टूटने के कगार पर है। आईएनएम अपनी संपूर्ण हिस्सेदारी बेचने के मूड में है। इसके चलते जागरण समूह बाजार में दबाव में आ चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...