Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में पत्रकार और समाज सेवक हुए सम्मानित

जश्न-ए-आजादी पूरे देश में मनाई गई. ऐसे में पत्रकार भला कैसे पीछे रह जाते. इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन (इम्वा) की तरफ से जश्न-ए-आजादी का कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत गायिका कविता डे ने गणेश वन्दना से की. उसके बाद देश के जाने-माने पंजाबी पॉप गायक शंकर साहनी ने देशभक्ति गीत गाया और फिर लोगों को अपने पंजाबी गीतों से झूमने पर मजबूर कर दिया. भक्ति गायक कुमार विशु ने भी देश भक्ति के गाने सुनाकर लोगों से भ्रष्टाचार से बचने की अपील की. दर्शकों ने कुमार विशु से उनकी चर्चित एलबम (कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, अमृत पिलाने से क्या फायदा) सुना और उसके बाद उनकी बेटी शिवांगी ने अपने देश भक्ति के गीत से लोगों में जोश भर दिया।

सनी लियोनी को एलबम में साड़ी पहनाकर डांस कराने वाले गायक ग्रीक अमन ने भी देश भक्ति के गाने गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया. साथ ही अपने नए एलबम का गाना साड़ी वाली गर्ल भी सुनाया. वहीं हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा ने लोगों को जमकर हंसाया. कार्यक्रम में पहलवान सतपाल सिंह ने कहा कि पत्रकार लोगों की आवाज तो उठाते हैं लेकिन इतने व्यस्त होने के बाद भी वो देश भक्ति कार्यक्रम कर रहे हैं, इसके लिए पत्रकारों के हौसले को सलाम करता हूं. कार्यक्रम में नृत्यांगना नलनी- कमलनी ने भी शिरकत की.

दक्षिणी दिल्ली के महापौर खुशीराम और पूर्वी दिल्ली के महापौर मीनाक्षी प्रधान भी इम्वा के कार्यक्रम से काफी खुश हुए. उन्होंने पत्रकारों, समाजसेवकों और कलाकारों को नागरिक सेवा सम्मान-2014 प्रदान किया. इस मौके पर इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा कि पत्रकार अखबार और टीवी के जरिए जनता तक खबरों को पहुंचा कर अपना कर्तव्य निभाते हैं और देश की सेवा करते हैं. देश की आजादी में पत्रकारों का बड़ा योगदान रहा है और आज भी पत्रकार अपने कर्तव्य से पीछे नहीं रहते. आजादी का जश्न मनाने में भी पत्रकार पीछे नहीं रहते. कार्यक्रम में इम्वा के उपाध्यक्ष सुरेश झा, महासचिव सकिल अहमद, सचिव संदीप सहगल, संयुक्त सचिव प्रदीप श्रीवास्तव और एस के शर्मा भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के आर्या आॉ़डिटोरियम में किया गया.

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन