Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

लक्ष्मी सिंह अब गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, जे. रविन्दर गौड़ नोएडा आए! देखें पूरी लिस्ट

नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर आपस में बदले। लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की और जे. रविन्दर गौड़ नोएडा के पुलिस कमिश्नर बने।

गाजियाबाद की नई पुलिस कमिश्नर आईपीएस लक्ष्मी सिंह

नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर आपस में बदले!

लखनऊ : जिसका सभी को इंतजार था, वो आखिरकार आईपीएस तबादला एक्सप्रेस रवाना हो गई!

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनी हैं और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के पुलिस कमिश्नर बने हैं।

लक्ष्मी सिंह 2000 बैच की आईपीएस अफसर हैं, जबकि जे. रविन्दर गौड़ 2005 बैच के आईपीएस हैं।

इस फेरबदल में कुल 28 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है, जबकि लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस. वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, लखनऊ बनाया गया है।

नोएडा कमिश्नरेट से दो डीसीपी भी हटाए गए हैं। सुनीति को पुलिस अधीक्षक, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ और प्रीति यादव को सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा भेजा गया है। वहीं 2020 बैच के पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।


संबंधित खबर :


देखें पूरी लिस्ट :

यूपी आईपीएस तबादला सूची, पेज 1
यूपी आईपीएस तबादला सूची, पेज 2
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास