Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

यूपी में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले, वाराणसी-प्रयागराज-नोएडा-गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले

उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद कमिश्नरेट को नए पुलिस आयुक्त मिले हैं, जबकि लखनऊ और बरेली जोन के एडीजी आपस में बदले गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। कुल 28 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें चार पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त बदले गए हैं।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल (1997 बैच) को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया (1998 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस. (2008 बैच) अब वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त होंगे।

गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्तों को आपस में बदल दिया गया है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह (2000 बैच) को गाजियाबाद और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ (2005 बैच) को गौतमबुद्धनगर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

इसी तरह बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा (1999 बैच) को लखनऊ जोन और लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार (2001 बैच) को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है।

तीन अफसरों के पिछले तबादले निरस्त

2020 बैच के तीन अफसरों के हाल में हुए तबादले निरस्त कर उन्हें नई तैनाती दी गई है। पुनीत द्विवेदी का लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर हुआ तबादला निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। नीतू का वाराणसी से गौतमबुद्धनगर हुआ तबादला निरस्त कर उन्हें लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अमित कुमावत का लखनऊ से गाजियाबाद हुआ तबादला निरस्त कर उन्हें आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

तबादलों की पूरी सूची

  1. मोहित अग्रवाल (आईपीएस-1997): पुलिस आयुक्त, वाराणसी से पुलिस आयुक्त, प्रयागराज
  2. पीयूष मोर्डिया (आईपीएस-1998): पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, लखनऊ
  3. रमित शर्मा (आईपीएस-1999): एडीजी, बरेली जोन से एडीजी, लखनऊ जोन
  4. लक्ष्मी सिंह (आईपीएस-2000): पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद
  5. प्रवीण कुमार (आईपीएस-2001): एडीजी, लखनऊ जोन से एडीजी, बरेली जोन
  6. जे. रविन्दर गौड़ (आईपीएस-2005): पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद से पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर
  7. किरण एस. (आईपीएस-2008): आईजी, लखनऊ परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त, वाराणसी
  8. प्रभाकर चौधरी (आईपीएस-2010): डीआईजी, अलीगढ़ परिक्षेत्र से डीआईजी, लखनऊ परिक्षेत्र
  9. अभिषेक सिंह (आईपीएस-2011): डीआईजी, सहारनपुर परिक्षेत्र से डीआईजी, आगरा परिक्षेत्र
  10. शैलेश कुमार पाण्डेय (आईपीएस-2011): डीआईजी, आगरा परिक्षेत्र से डीआईजी, अलीगढ़ परिक्षेत्र
  11. आशीष तिवारी (आईपीएस-2012): डीआईजी, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से डीआईजी, सहारनपुर परिक्षेत्र
  12. डॉ. गौरव ग्रोवर (आईपीएस-2013): एसएसपी, अयोध्या से एसएसपी, मुरादाबाद
  13. सुनीति (आईपीएस-2013): पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ
  14. आकाश तोमर (आईपीएस-2013): सेनानायक, 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली से पुलिस अधीक्षक, डॉ. बीआर अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
  15. अमित कुमार-I (आईपीएस-2013): सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ
  16. नरेन्द्र कुमार सिंह (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा से पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर
  17. डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ
  18. त्रिभुवन सिंह (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा से पुलिस अधीक्षक, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ
  19. राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज (साथ में पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार) से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
  20. सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर
  21. अजीत कुमार सिन्हा (आईपीएस-एसपीएस-2013): सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी से पुलिस अधीक्षक, उप्र पॉवर कॉर्पोरेशन लि., लखनऊ
  22. दिनेश त्रिपाठी (आईपीएस-एसपीएस-2013): पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज
  23. सतपाल (आईपीएस-2015): एसएसपी, मुरादाबाद से एसएसपी, अयोध्या
  24. कुलदीप सिंह गुनावत (आईपीएस-2017): पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर
  25. प्रीति यादव (आईपीएस-2019): पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा
  26. पुनीत द्विवेदी (आईपीएस-2020): अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ (लखनऊ कमिश्नरेट में हुआ तबादला निरस्त) से अपर पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद
  27. नीतू (आईपीएस-2020): अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी (गौतमबुद्धनगर हुआ तबादला निरस्त) से अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ
  28. अमित कुमावत (आईपीएस-2020): अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ (गाजियाबाद हुआ तबादला निरस्त) से अपर पुलिस उपायुक्त, आगरा
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास