Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

आरएसएस और बीजेपी बीट पर गज़ब पकड़ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार नदीम अंसारी का निधन!

लुधियाना। वरिष्ठ पत्रकार नदीम अंसारी का शुक्रवार रात पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले करीब पांच महीनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि नदीम अंसारी शुगर और पीलिया से पीड़ित थे और उनका उपचार जारी था। शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

शनिवार को उन्हें पक्खोवाल रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों, पत्रकारों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


निशीथ जोशी-

Portrait of a middle-aged man in a white shirt looking to the right, with wooden blinds in the background.
Nadeem Ansari

दुनिया से जाने वाले जाने चले जाते हैं कहाँ? ऐसे ही कलेजे का एक टुकडा नदीम अंसारी बिखर गया अनंत में, रहने वाले थे नजीबाबाद के. बेहद विनम्र और शालीन इंसान. बेहतरीन पत्रकार. जो भी जिम्मेदारी सौंपी समझो किला फतेह. हमारे साथ सन् 2000 में लुधियाना में जुड़े और परिवार का अंग हो गए. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बी जे पी में गजब की पकड़ थी. उनकी रिपोर्टिंग करने में. बीती शाम जालंधर ग्रुप में अनिल भरद्वाज जी की पोस्ट से पता चला. फिर हमने अरुण सरीन जी से पूछा. उन्होंने पुष्टि की. राजीव शर्मा जी से बात हुई. देर रात फोटो छायाकार तारकेश्वर जी का फोन आया. आज मोहित श्रीवास्तव जी से चंडीगढ़ बात हुई तो उन्होंने पूरी जानकारी दी. मल्टी आर्गन फेलियर थे. वो लुधियाना में अमर उजाला ब्यूरो का अंग था. ईश्वर और महान गुरुजनों से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने हृदय में स्थान प्रदान करें और परिजनों को मुक्ति.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन