Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान अखबार के संपादकों विश्वेश्वर कुमार, नागेंद्र, कुमार अभिमन्यु, प्रमोद, गीतेश्वर का तबादला

हिंदुस्तान अखबार से एक बड़ी खबर आ रही है. कई संपादक इधर उधर कर दिए गए हैं. अभी तक भागलपुर यूनिट के संपादक रहे विश्वेश्वर कुमार को बनारस यूनिट की कमान सौंपी गई है. बनारस यूनिट के लंबे समय से संपादक रहे नागेंद्र को दिल्ली बुलाया गया है. वह फीचर एडिटर के बतौर दिल्ली आफिस में काम देखेंगे. कुमार अभिमन्यु जो अभी तक मुजफ्फरपुर यूनिट की कमान संभालते थे, अब भागलपुर के नए संपादक बनाए गए हैं.

पटना में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विवेक कुमार को मुजफ्फरपुर यूनिट का स्थानीय संपादक बनाकर भेजा गया है. धनबाद से प्रमोद को दिल्ली ट्रांसफर किया गया है. वो डिजिटल देखेंगे. रांची से गीतेश्वर को फिर धनबाद का स्थानीय संपादक बना दिया गया है. इस फेरबदल के संबंध में आदेश करीब पंद्रह रोज पहले जारी किया गया था. अब सभी संपादकों ने अपनी नई जगहों पर तैनाती लेकर कामकाज शुरू कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन