Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला टीवी पत्रकार ने छेड़छाड़ करने वालों की तस्वीर कैमरे में कैद की, एक गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के एंड्रयूजगंज इलाके में अपना काम खत्म कर लौट रही एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल की एक महिला पत्रकार का चार लोगों ने पर पीछा किया। घटना शाम को उस समय की है जब महिला संवाददाता अपना काम खत्म करने के बाद धौला कुआं से लौट रही थी ओर नोएडा स्थित अपने कार्यालय जा रही थी।  पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक वाहन पर सवार चार लोगों ने पत्रकार के कार्यालय की कैब का पीछा किया और उस पर अश्लील टिप्पणियां की। उन्होंने धौला कुआं से लेकर एंड्रयूयगंज तक पूरे रास्ते उसे परेशान किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शाम को करीब साढ़े सात बजे हयात होटल के नजदीक से महिला पत्रकार के वाहन का पीछा करना शुरू किया था।  पुलिस ने बताया कि शुरआत में उसने उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन वे अश्लील गाना गाने लगे और उसकी ओर देखकर अश्लील इशारा करने लगे। एंड्रयूजगंज बस स्टैंड पर, पत्रकार ने अपना कैमरा और माइक बाहर निकाला जिसके बाद उनमें से तीन आरोपी डरकर भाग गये जबकि वाहन का चालक, पुनीश कैमरे में कैद हो गया और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला पत्रकार ने आरोपियों की तस्वीरें पोस्ट करते हुये ट्वीट किया, ”राष्ट्रीय राजधानी के इन बहादुरों से मिलिये। राजधानी के मुख्य स्थानों पर बेहिचक अश्लील टिप्पणियां और इशारे करते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन