Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में जंगलराज : छह पत्रकारों पर SC ST एक्ट का मुकदमा

मऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठिहार कार्यक्रम के दौरान 30 अगस्त को रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ के द्वारा कराये जा रहे अश्लील नृत्य कार्यक्रम का कवरेज कर रहे एक टीवी पत्रकार के साथ आरपीएफ दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार व मारपीट कर बेहोश किये जाने के बाद पत्रकारों द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें से बचाव करने के लिए घटना के तीन दिनों बाद आरपीएफ द्वारा 6 पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किये जाने की जानकारी होते ही पूरे जनपद के पत्रकार गुरुवार को आंदोलनरत हो गये।

मऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठिहार कार्यक्रम के दौरान 30 अगस्त को रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ के द्वारा कराये जा रहे अश्लील नृत्य कार्यक्रम का कवरेज कर रहे एक टीवी पत्रकार के साथ आरपीएफ दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार व मारपीट कर बेहोश किये जाने के बाद पत्रकारों द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें से बचाव करने के लिए घटना के तीन दिनों बाद आरपीएफ द्वारा 6 पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किये जाने की जानकारी होते ही पूरे जनपद के पत्रकार गुरुवार को आंदोलनरत हो गये।

पत्रकारों ने आनन-फानन में गुरुवार को गृहस्थ प्लाजा में एक बैठक बुलायी। इसमें पूरे मामले को पत्रकारों के समक्ष रखा गयया। सभी पत्रकारों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए इसे कलम पर प्रहार बताया। पत्रकारों ने एक स्वर में मांग किया कि अगर 48 घण्टे के अंदर पत्रकारों के साथ न्याय नहीं हुआ तो पत्रकार मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सभी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

पत्रकारों के साथ हुए इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही घोसी लोकसभा के सांसद हरिनारायन राजभर तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय पत्रकारों की बैठक में पहुंचे तथा पत्रकारों की समर्थन की बात कही। दोनों ही नेताओं ने पत्रकारों के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद पत्रकारों के दल ने सांसद हरिनरायन राजभर व सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा व नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, स्टेशन अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि आरपीएफ के लोग द्वेष भावना से ग्रसित होकर मुकदमा दर्ज कराये हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से अविलम्ब दर्ज फर्जी मुकदमें को वापस लेने के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से भारतेन्दु मिश्रा, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, राहुल सिंह, वेद मिश्रा, विजय मिश्रा, रविन्द्र सैनी,विरेन्द्र कुमार चौहान, अजय कुमार सिंह, आनंद कुमार, दुर्गा किंकर सिंह, बंशबहादुर सिंह, जाहिद इमाम, विरेन्द्र सरोज, पुनीत श्रीवास्तव, राहुल राय, कमलेश कुमार, रंजीत राय, धीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश तिवारी, डा. आजाद नोमानी, प्रवीण राय, राजेश दूबे, ऋषिकेष पाण्डेय, हरेन्द्र सिंह, बृजराज कुमार, एचएन सिंह,  नवरतन शर्मा, हसनैन आज़मी, एहतेशाम अहमद, विवेक कुमार सिंह, कैलाश, सरफराज अहमद, अंकित सिंह, अभिषेक राय, अविनाश पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, विनय कुमार श्रीवास्तव,आनन्द कुमार, देवेन्द्र कुशवाहा, अतुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन