Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कैनविज टाइम्स के पत्रकारों ने मजीठिया का लाभ पाने के लिए श्रमायुक्त को भेजा पत्र

लखनऊ व बरेली से प्रकाशित होने वाले कैनविज टाइम्स हिन्दी दैनिक के पत्रकारों ने मजीठिया का लाभ लेने के लिए आखिरकार हिम्मत कर कदम आगे बढ़ा दिया है। पत्रकारों ने प्रबंधन द्वारा मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें न लागू किए जाने के संबंध में श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश व उपश्रमायुक्त तो लिखित रूप से इसकी जानकारी दी है। पत्रकारों ने श्रमायुक्त को भेजे गए पत्र में प्रबंधन द्वारा ज्वाइनिंग लेटर व सैलरी स्लिप न दिए जाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक पत्रकारों ने श्रमायुक्त को बताया है कि कैनविज प्रबंधन द्वारा पत्रकारों का जमकर शोषण किया जा रहा है। पत्रकार के रूप में उन्हें संस्थान की ओर से क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं इसका ब्यौरा आजतक संस्थान ने उपलब्ध नहीं कराया है। इसके अलावा कैनविज प्रबंधन की ओर से पत्रकारों को जो आईकार्ड दिए गए हैं उसमें कार्यालय का पता व फोन नंबर तक अंकित नहीं है। पत्रकारों ने श्रमायुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए उन्हें इस बात से भी अवगत कराया है कि पिछले दो माह से पत्रकारों का वेतन भी संस्थान की ओर से नहीं जारी किया गया है, जिसकी वजह से वह भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन