Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान प्रबंधन मजीठिया को लेकर लेबर आफिस में शिकायत करने वालों को धमका रहा

हिंदुस्‍तान, लखनऊ से खबर है कि मजीठिया वेज बोर्ड को लेकर लेबर आफिस में शिकायत करने वाले कर्मचारियों की प्रबंधन धमका रहा है. बुधवार को दिल्‍ली से आए संपादक सुधांशु श्रीवास्‍तव तथा एचआर हेड राकेश गौतम ने लेबर आफिस में शिकायत करने वाले करीब एक दर्जन से ज्‍यादा पत्रकारों को धमकाया. उनसे शिकायत वापस लेने का सख्‍त आदेश दिया गया. इसके पहले हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के पत्रकारों को भी संस्‍थान के वरिष्‍ठों ने धमकाते हुए मामला वापस लेने का निर्देश दिया था.

सूत्रों का कहना है कि दिल्‍ली से आए सुधांशु और राकेश के अलावा स्‍थानीय संपादक ने भी शिकायत करने वाले पत्रकारों को स्‍पष्‍ट धमकी देते हुए कहा कि वे अपना शिकायत वापस ले लें, नहीं तो उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखा दिया जाएगा. किसी कीमत पर उन्‍हें संस्‍थान में नहीं रहने दिया जाएगा. उल्‍लेखनीय है कि मजीठिया वेज बोर्ड को लेकर हिंदुस्‍तान और हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के लगभग दो दर्जन पत्रकारों ने लेबर कार्यालय में शिकायत की थी.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स, लखनऊ के कर्मचारियों को भी इसके पहले धमकी दी जा चुकी है. मजिठिया वेज बोर्ड को लेकर इस समय देश की सभी बड़े संस्‍थानों में हड़कंप मचा हुआ है. श्रम विभाग के अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन कहीं कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. सुप्रीम कोर्ट के दबाव में केवल दिखावे की कार्रवाई हो रही है. श्रम विभाग के अधिकारियों ने मजीठिया वेज बोर्ड को लेकर हिंदुस्‍तान के अलावा अमर उजाला, दैनिक जागरण, भास्‍कर, पत्रिका समेत कई अखबारों के कार्यालय में लगातार दिखावे वाली छापेमारी कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन