Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी की पत्रकार नम्रता बरार को मीडिया ब्रीफिंग से बाहर निकालने पर पाकिस्तान की चहुंओर निंदा

न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के विदेश सचिव की मीडिया ब्रीफिंग से पहले एनडीटीवी की महिला पत्रकार नम्रता बरार को बाहर जाने के लिए कहा गया जिसकी दुनिया भर में निंदा हो रही है. उरी में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और तनातनी का माहौल है. ‘इस इंडियन को निकालो’, ये वे शब्द हैं, जो एनडीटीवी की नम्रता बरार को बाहर करने से पहले कहे गए.

न्यूयॉर्क के रूसवेल्ट होटल में पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा से पहले मीडिया को ब्रीफ करने वाले थे जब यह घटना घटी. इस मीडिया ब्रीफिंग में एक भी भारतीय को शामिल नहीं होने दिया गया यह साफ दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच संबंध किस हद तक खराब होते जा रहे हैं. इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी उरी में हुए आतंकी हमले के प्रश्न पर जवाब देने से मना कर दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन