Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

श्रीकांत अस्थाना, रामेश्वर पांडेय और अभिनव अभि के बारे में सूचनाएं

मेरठ से खबर है कि वेब न्यूज चैनल और अखबार न्यूज फर्स्ट के ग्रुप एडिटर पद से श्रीकांत अस्थाना ने इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ ही राजनीतिक संपादक रामेश्वर पांडेय ने भी इस्तीफा दे दिया. बताया जाता है कि न्यूज फर्स्ट प्रबंधन की धंधेबाज नीति को देखकर इन लोगों ने इस्तीफा दिया. हाल फिलहाल कुछ ही समय में न्यूज फर्स्ट से ढेर सारे लोगों ने इस्तीफा दिया. यहां जो भी आता है, वह रुक नहीं पाता क्योंकि यहां एडिटोरिल और बिजनेस के बीच की महीन बारीक लाइन रखी ही नहीं जाती जिसके कारण पूरा का पूरा मीडिया सिर्फ पीआर करने और रेवेन्यू बनाने का जरिया बन गया है.

जयपुर से खबर है कि न्यूज इंडिया की पूरी टीम टूट गई है… एंकर हेड अभिनव अभि ने इस्तीफा देने के बाद ज्वाइन किया प्रतिनिधि टीवी… जयपुर से संचालित होने वाले बिहार-झारखंड आधारित समाचार चैनल न्यूज इंडिया से अब कर्मचारियों का मोहभंग होने लगा है… बीते 10 दिनों में कई लोगों ने संस्थान त्याग दिया है… सबसे पहले एंकर हेड अभिनव अभि ने त्यागपत्र दिया… उनके पीछे-पीछे अब कई दूसरे सहकर्मी भी चैनल छोड़ रहे हैं… जानकारी के मुताबिक खुद चैनल हेड मनमोहन सिंह भी वहां से नौकरी छोड़ने वाले हैं… न्यूज इंडिया छोड़ रहे कर्मचारी अब दिल्ली के चैनलों का रूख कर रहे हैं… न्यूज इंडिया छोड़ने के बाद वहां के एंकर हेड रहे अभिनव अभि ने नोएडा से शुरू होने वाले नए चैनल प्रतिनिधि टीवी में बतौर सीनियर एंकर ज्वाइन किया है… अभिनव अभि इससे पहले एपीएन, इंडिया न्यूज, एनएनआईएस, फोकस/हमार टीवी में अपनी सेवाएं दी हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Nitin

    September 29, 2016 at 7:52 pm

    पता नहीं दो टके की एंकरिंग करने वाले एंकर हेड कैसे बन जाते हैं। न्यूज़ इंडिया की स्थिति तो जो हो सो है, इस एंकर हेड को एपीएन से निकाला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन