Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मुंबई के तेजतर्रार खोजी पत्रकार अजित उज्जैनकर ने ताजा खबर डाट काम से इस्तीफा दिया

मुंबई से सूचना है कि अजित उज्जैनकर ने ताजा खबर डाट काम से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है और अब वो नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. अजित एडिटर इनवेस्टीगेशन के पद पर कार्यरत थे. चर्चा है कि नई पारी की शुरुआत वो जल्द ही करने वाले हैं. अजित ईटीवी, जी न्यूज, जी 24 तास, टाइम्स नाऊ, न्यूज24, टीवी9 जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं.

जी फाइल्स मैग्जीन में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई बड़ी खोजी खबरें ब्रेक की. अजित की ख्याति एक तेजतर्रार खोजी पत्रकार के रूप में है. उन्होंने मुंबई के बिल्डरों द्वारा ब्लैक मनी कुबूल करने वाली स्टोरी की थी जिस पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया. यह खबर मुंबई के शीर्ष 12 बड़े बिल्डरों के खिलाफ थी जिसका प्रसारण टीवी9 पर किया गया था. साईं प्रसाद, शारदा, एसबीसी, एमसीएक्स-एनएसईएल स्कैम आदि पर उनकी खबरें देश भर में चर्चित रहीं. अजित ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद एमबीए (एचआर) की पढ़ाई की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन