Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी कुल्लू प्रेस क्लब की आधारशिला

शिमला, 17  अक्तूबर । मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रेस क्लब भवन कुल्लू की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मीडिया को सुविधा प्रदान करने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों तथा अधिकांश उपमण्डलों में प्रेस कक्षों की सुविधा प्रदान की गई है। इसी प्रकार, वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न जिला मुख्यालयों तथा उपमण्डलों में प्रेस क्लब खोले गए हैं।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक आर.एस. नेगी ने अवगत करवाया कि विभाग ने गत दो वर्षों के दौरान राज्य में नये प्रेस क्लब भवनों के निर्माण तथा मौजूदा क्लब भवनों के जीर्णोद्धार पर 1.38 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने के अलावा इनमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि मण्डी, हरोली, नाहन, पांवटा साहिब, ऊना, धर्मशाला तथा कांगड़ा प्रेस क्लब भवनों का निर्माण पूरा किया जा चुका है अथवा शीघ्र पूरा होने वाला है जबकि मनाली, रामपुर बुशैहर, रोहडू, जयसिंहपुर, नूरपुर, मण्डी व सुंदरनगर प्रेस क्लब भवनों के जीर्णोद्वार का कार्य किया जा रहा है जिसके लिये सरकार द्वारा पर्याप्त धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन कुल्लू के निर्माण पर 25 लाख रुपये की लागत आएगी और पत्रकारों को सुविधा प्रदान करने के लिये निकट भविष्य में इस प्रकार की सुविधाएं अन्य स्थानों में भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विजयेन्दर शर्मा
Correspondent
Bohan Dehra Road 
JAWALAMUKHI-176031
Kangra HP (INDIA)
Contact 09736276343

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन