Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज नेशन में बड़ा उलटफेर, यूपी चैनल के सीईओ और दो ब्यूरो चीफ कार्यमुक्त

नेशनल चैनल न्यूज नेशन के यूपी चैनल ‘न्यूज स्टेट’ के सीईओ पद से रंजीत कुमार कार्यमुक्त हो गए हैं. सूचना है कि उनके साथ यूपी के ब्यूरो चीफ उन्मुक्त मिश्रा और उत्तराखंड के राबिन सिंह भी हटा दिए गए हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि इन लोगों ने त्यागपत्र दिया है पर चर्चा है कि प्रबंधन को इनकी कारगुजारियों को लेकर कई तरह की सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद प्रबंधन ने नाराजगी दिखाई तो इन लोगों ने एक-एक कर इस्तीफा दे दिया.

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि न्यूज नेशन में अजय कुमार और रंजीत कुमार के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है. न्यूज नेशन की एक लाबी रंजीत कुमार को हटाने की फिराक में थी और यूपी-उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले तख्तापलट कराने में कामयाब रही है. भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक विजय त्रिवेदी को यूपी चैनल का नया सीईओ बना दिया गया है. फिलहाल इस बड़े उलटफेर को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें सुनाई पड़ रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक रंजीत को कई बार प्रबंधन ने घेरने की कोशिश की लेकिन उनने हर बार इस्तीफे की पेशकश देते हुए कह दिया कि चैनल को वो कंटेंट के लेवल पर काफी अच्छी पोजीशन में लेकर आए हैं, अगर लोग बिना वजह आरोप लगा रहे और प्रबंधन उन पर यकीन कर रहा तो वे खुद इस्तीफा देने को तैयार हैं. हालांकि तब उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया लेकिन अब यूपी यूके चुनाव से ठीक पहले उनका और उनके अधीनस्थों का इस्तीफा स्वीकार करके प्रबंधन ने इन दोनों राज्यों में चुनाव से पहले नई टीम की तैनाती का मन बना लिया है. लोग कह रहे हैं कि प्रबंधन चुनाव में ठीकठाक उगाही चाहता है इसीलिए वह अपने हिसाब से टीम गठित करेगा ताकि उसके टारगेट पूरे हो सकें.

ज्ञात हो कि न्यूज नेशन और न्यूज स्टेट चैनलों में कुख्यात यादव सिंह का पैसा लगे होने की चर्चाएं काफी होती रही हैं. इससे संबंधित दस्तावेज सीबीआई छापों में उजागर हुए हैं. इस चैनल में बड़े पैमाने पर काले धन के निवेश की भी चर्चाएं रही है. साथ ही एक राजनीतिक पार्टी का इस चैनल पर वरदहस्त होना भी बताया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन