Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

शाजिया इल्मी समेत कई भाजपा नेता नवरत्न कंपनियों के निदेशक बनाए गए

भारतीय जनता पार्टी ने अपने कई नेताओं को नवरत्न कंपनियों में निदेशक बना दिया है। भाजपा की दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी भी इनमें से एक हैं जो आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। बीजेपी की एनडीए सरकार की अपाइनमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानि एसीसी ने 10 नेताओं की नियुक्ति पब्लिक सेक्टर की कंपनियों में स्वतंत्र डायरेक्टर के तौर पर की है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी के अलावा गुजरात आईटी सेल के संयोजक राजिका खचेरिया, गुजरात बीजेपी की नेता आफिसा खान, सुमरा पाधी और किरण घाई सिन्हा को भी डायरेक्टर बनाया गया है। इन लोगों को इंजीनियर इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड और नेशनल एलम्यूनियम कंपनी लिमिटेड आदि में निदेशक बनाया गया है।

एसीसी ने कुल 83 नामों पर मुहर लगाई है। कांग्रेस की यूपीए सरकार के वक्त भी ऐसा ही किया गया था। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में अपनी पार्टी के कई लोगों को स्वंतत्र डायरेक्टर बना दिया था। 2013 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष सीआर नासिर अहमद को सिंडिकेट बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया गया था। कांग्रेसी जगदीश राज सिंडिकेट बैंक के बोर्ड में थे। इलाहबाद बैंक के बोर्ड में अजय शुक्ला शामिल थे जो यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन