Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भास्कर दिल्ली के एडिटर बने आनंद पांडेय, नभाटा में आशीष पांडे व सुधीर मिश्र को प्रमोशन, सुरेश पहुंचे एनडीटीवी

नई दुनिया के ग्रुप एडिटर पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडे दैनिक भास्कर दिल्ली एडिशन के संपादक होंगे. वे तीसरी बार भास्कर समूह से जुड़े हैं. आनंद पांडे ने 1996 में करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में दैनिक भास्कर इंदौर से की थी. वे जी न्यूज के साथ भी काम कर चुके हैं. वे आईबीएन7 में भी लंबे समय तक रहे. इसके बाद वह दो बार नई दुनिया गए और एक बार दैनिक भास्कर. अबकी वह तीसरी बार भास्कर समूह से जुड़ रहे हैं.

नवभारत टाइम्स में दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर आशीष पांडे को तरक्की देकर दिल्ली एडिशन का मेट्रो एडिटर बना दिया गया है. मेट्रो एडिटर का पद दिलबर गोठी के रिटायर होने से खाली था. दिल्ली-एनसीआर का नया रेजिडेंट एडिटर सुधीर मिश्र को बनाया गया है. वो नभाटा लखनऊ के भी संपादक हैं.

हिन्दुस्तान बरेली से खबर है कि बदायूं से बरेली भेजे गए विज्ञापन विभाग के विवेक शर्मा ने आज हिन्दुस्तान अखबार से इस्तीफा दे दिया है. उधर, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल के एडिटर (डिजिटल ऑपरेशंस) सुरेश कुमार ने इस्तीफा देकर एनडीटीवी डिजिटल ज्वाइन किया है. उन्हें यहां एडिटर बनाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन