Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विशाल, जीतेंद्र, शाहनवाज, वरुण, सुमित, अभय, धर्मेंद्र, अंकित के बारे में सूचनाएं.

विशाल राज मिश्रा ने etv नेटवर्क को अलविदा कहा. विशाल etv न्यूज़ में बतौर सीनियर वीटी एडिटर के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे. इससे पहले वो आर्यन टीवी, नक्षत्र न्यूज़ जैसे कई मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं. वो etv न्यूज़ up/uk के लिए कई विशेष कार्यक्रम देखते थे. विशाल जल्द ही अपनी नयी पारी की शुरुआत करेंगे.

राष्ट्रीय सहारा बनारस में संपादक रहे स्नेह रंजन पर आरोप है कि उन्होंने सीनियर रिपोर्टर जीतेन्द्र कुमार को बिना वजह एक हफ्ते में तीन नोटिस पकड़ा दिया. कई दफे धमकी दे चुके स्नेह रंजन के व्यवहार से त्रस्त रिपोर्टर जीतेन्द्र कुमार सब्र का बांध टूटने पर भिड़ गए. दोनों के बीच फ़ोन पर जमकर कहासुनी की खबर है. चर्चा है कि जब स्नेह रंजन ने उन्हें टर्मिनेट करने की धमकी दी तो वे सिटी आफिस लहुराबीर से सोनारपुरा पहुंच गये. वहां सम्पादक की केबिन में पहुंच गए. संयोगवश यूनिट हेड विभूति वहां मौजूद थे और उन्होंने बीच बचाव किया. बाद में जीतेन्द्र को एचआर में अटैच कर दिया गया है.

एक साल पहले मुज़फ्फरनगर शाह टाइम्स में प्रभारी बनकर आये शाहनवाज़ को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर गुलफ़ाम अहमद व फल कुमार को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है. शाहनवाज़ जागरण व हिंदुस्तान अखबार में भी काम कर चुके हैं.

वरुण उपाध्याय ने पंजाब केसरी (विजय चोपड़ा ग्रुप) से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अमर उजाला नोएडा के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें सब एडिटर कम रिपोर्टर बनाया गया है.

बंसल न्यूज़ के रायपुर ब्रांच में अब सिर्फ एक रिपोर्टर मोहन तिवारी बचे हैं. ऐसा बंसल न्यूज के सुमित साहू द्वारा आईएनएस न्यूज़ ज्वाइन करने के कारण हुआ है. इसके पहले सत्यप्रकाश ने बंसल न्यूज छोड़कर Zee News ज्वाइन किया था. फिर बंसल न्यूज़ के दो कैमरामैन दूसरे चैनलों में चले गए. बंसल न्यूज को मोहन तिवारी और सुमित साहू संभाल रहे थे लेकिन सुमित ने भी छोड़ दिया.

उधर, रायपुर से ही खबर है कि IBC24 के चैनल हेड अभय किशोर, IBC24 के सीनियर रिपोर्टर धर्मेंद्र जैस्वाल और एंकर हितेश व्यास ने भी आइएनएस न्यूज़ ज्वाइन किया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दैनिक भास्कर अख़बार शुरू हो गया है. फिलाल यह अख़बार संभल शहर और सौंधन में पाठकों को मिल रहा है. जल्द ही चन्दौसी, बहजोई में अख़बार पहुँचेगा.  दैनिक भास्कर डाट कॉम के रिपोर्टर अंकित गोस्वामी ने अपनी टीम का गठन किया है और इनके ही नेतृत्व में यहां अख़बार की शुरुआत हुई है. उनकी टीम में  दैनिक जनवाणी को अलविदा कहकर आये रिपोर्टर अवदेश यादव, विधान केसरी को छोड़कर पहुँचे रिपोर्टर ओमवीर सिंह, न्यू मदद टाइम्स की अलविदा कहकर आये रिपोर्टर मोहम्मद काशिफ व हुकूमत एक्सप्रेस अख़बार को छोड़कर आये भूरे सिंह यादव, रिपोर्टर मोहम्मद नदीम आदि शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन