Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला लखनऊ के यूनिट हेड बनाए गए अखंड प्रताप सिंह

खबर है कि अमर उजाला प्रबंधन ने अखंड प्रताप सिंह उर्फ एपी सिंह को एक बार फिर लखनऊ यूनिट का हेड बना दिया है. एपी सिंह इसके पूर्व भी अमर उजाला लखनऊ के यूनिट हेड रह चुके हैं. अभी तक वे अमर उजाला कानपुर में यूनिट हेड के बतौर कार्यरत थे. वे कानपुर यूनिट हेड के रूप में करीब ढाई वर्ष से पदस्थ थे. लखनऊ में अमर उजाला नंबर वन अखबार है. इस लिहाज से अखंड प्रताप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी अमर उजाला प्रबंधन ने दी है.

अमर उजाला कानपुर में यूनिट हेड के अपने लगभग ढाई साल के कार्यकाल में अखंड प्रताप सिंह ने अखबार को प्रसार में लगभग 40 प्रतिशत की ग्रोथ दिलाई. एपी सिंह कानपुर यूनिट हेड से पहले अमर उजाला वाराणसी यूनिट की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे. अमर उजाला में आने से पहले एपी सिंह लखनऊ में इंडियन एक्सप्रेस के ब्रांच हेड हुआ करते थे. कानपुर और लखनऊ अमर उजाला की दो सबसे बड़ी यूनिट हैं. इन दो संस्करणों की बदौलत अमर उजाला उत्तर प्रदेश में नंबर वन है. माना जा रहा है कि अमर उजाला प्रबंधन लखनऊ में अखबार को नई उंचाई पर ले जाने के लिए एपी सिंह को यूनिट हेड का कार्यभार सौंपा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन