Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एस1, सीएनईबी, केबीसी न्यूज, टीवी99, एनडीटीवी मेट्रोनेशन समेत 19 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द

35 दिनों में 19 टीवी चैनलों पर गिरी गाज, ज्यादातर या तो बंद हो चुके था या इनका संचालन शुरू ही नहीं हो सका था… 19 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ये कार्यावाही एक अगस्‍त से पांच सितंबर के बीच की है. इस तरह अब तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा कुल 216 टीवी चैनलों के लाइसेंस कैंसल किए जा चुके हैं. पिछले 35 दिनों में जिन टीवी चैनलों का लाइसेंस रद्द हुए हैं, उनमें प्रमुख हैं स्टार इंडिया के तीन टीवी चैनलों के लाइसेंस. इन चैनलों का संचालन न किए जाने से इनका लाइसेंस रद्द किया गया. इनके नाम हैं-  स्‍टार मूवीज प्रीमियर, स्‍टार मूवीज प्रीमियर एचडी, फॉक्‍स क्राइम एचडी.

इनके अलावा जिन चैनलों के लाइसेंस कैंसल हुए हैं, उनके नाम हैं- बी4यू प्‍लस, बी4यू हिट्ज, डिज्‍नी ब्रॉडकास्टिंग इंडिया, यूटीवी बॉलिवुड, एचबीओ डिफाइंड, एचबीओ हिट्स, होमशॉप 18 गोल्‍ड, एनडीटीवी मेट्रोनेशन, चैनल 99 मीडिया, टीवी99, सीएनईबी, कलिगनार एशिया, केबीसी न्‍यूज, नक्षत्र सप्‍तरंग, स्‍पेस टीवी, सीनियर1 टीवी, आजाद, यूएफएक्‍स, इंटरेक्टिव टीवी.

एक वक्त था जब सीनियर1 टीवी यानि एस1टीवी चर्चित न्यूज चैनल था लेकिन इसके बिल्डर मालिक कई किस्म के फ्राड में पड़ने के कारण जेल चले गए. उसी तरह सीएनईबी भी एक वक्त धूमधड़ाके से लांच किया गया था और काफी बड़े नाम इस चैनल से जुड़े थे लेकिन चिटफंड के धंधे से जुड़े इसके मालिकों को जेल होने के बाद यह चैनल भी बंद हो गया. एनडीटीवी ग्रुप के चैनल एनडीटीवी मेट्रोनेशन चैनल का संचालन भी काफी समय से बंद है. चंडीगढ़ का केबीसी न्यूज और जयपुर का टीवी99 भी बंद हो चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. जी एस

    September 14, 2017 at 7:04 am

    जैनटीवी ने हिमाचल में बढ़ाया प्रसार।
    रवि पाण्डेय ने संभाली कमान।
    देश की सबसे बड़ी ग्रुप जैन स्टूडियो लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश में अपना स्टूडियो खोला है, जहाँ से अब हिमाचल प्रदेश की पूरी खबर पूरे देश मे देखी जा सकती हैं।और इसका बड़ी जिम्मेदारी रवि पाण्डेय को दी गई है।बड़े पैमाने पर पत्रकारों की नियुक्ति भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन