Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इंडिया न्यूज के पत्रकार से 70 हजार लेकर ठग फरार

नई दिल्ली : इंडिया न्यूज के पत्रकार रूपेंद्र सिंह के साथ गुरुवार को 70 हजार रुपये की ठगी हुई है. उन्होंने गांधीनगर थाने में पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की. पत्रकार रूपेंद्र सिंह के मुताबिक चार दिन पहले उन्हें मयूर विहार फेज-2 में सीएनजी पंप पर एक आदमी ने उन्हें 20 डॉलर का नोट दिया था व उन्हें और डॉलरों का लालच देकर आज यानी गुरुवार को गांधी नगर, पुस्ता रोड, कैलाश नगर बस स्टाप के पास बुलाया था.

पत्रकार के मुताबिक वह ठगों के बताई जगह पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि वहां मौजूद दो लोगों ने उन्हें 10,000 डॉलर का झांसा देकर 70,000 रुपये लूट ले गए. जब पत्रकार ने गांधीनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की हालांकि शिकायत दर्ज कर ली गई है. काबिलेगौर बात ये है कि जिस स्थान पर पत्रकार के साथ ये वारदात हुई है उस स्थान पर दिल्ली पुलिस के दो सीसीटीवी कैमरे (P-5, P-6) लगे थे.

जब पत्रकार गांधीनगर थाना में बने सीसीटीवी कंट्रोल रुप में पहुंचे तो पता चला कि दोनों कैमरे काम ही नहीं कर रहे है. कैमरों के काम नहीं करने के बारे में सीसीटीवी इंचार्ज का कहना था कि उन दोनों पोल्स पर लगे सीसीटीवी को पावर सप्लाई नहीं मिल रही थी. जिसके कारण कैमरे काम नहीं कर रहे थे.  रूपेंद्र सिंह इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं, वह यूपी के खुर्जा (बुलंदशहर) के रहने वाले हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shailendra

    January 7, 2018 at 6:22 pm

    जब लालच किया तो नही पता था अब नही मिला माल तो अंगूर खट्टे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन